फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   missing woman was stuck in water tank till 15 hours

लापता महिला 15 घंटे बाद पानी की टंकी से निकली

Sat, 05 Apr 2014 01:53 PM IST
Updated Sat, 05 Apr 2014 01:53 PM IST
विज्ञापन
missing woman was stuck in water tank till 15 hours

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में अपने घर के बरामदे से सुबह लापता हुई महिला 15 घंटे बाद रात को कथित तौर पर पानी की टंकी में कैद मिली।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 51 वर्षीय सुशीला गुप्ता शुक्रवार सुबह पांच बजे अपने घर से लापता हो गई थी। उसके पति नितेंद्र कुमार को जब कोई सुराग नहीं मिला तो पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई।

आखिरकार रात करीब नौ बजे पड़ोस के बच्चे ने घर के पास रखी पानी की प्लास्टिक की टंकी से सुशीला की उंगलियां बाहर निकली देखी और लोगों को बुलाकर उसे बाहर निकाला।

विज्ञापन

सुन्न हुए पैर

missing woman was stuck in water tank till 15 hours

जब परिवार ने पीड़िता को टंकी से बाहर निकाला तो पता चला कि गुरुवार सुबह घर के बरामदे में जब वह झाडू लगा रही थी, तभी काले कपड़े पहने दो बदमशों ने उसका मुंह बंद कर उसे घर के पास रखी प्लास्टिक की छह फुट ऊंची पानी की टंकी में डाल दिया और टंकी का मुंह पत्थर की भारी फर्शी से दबाकर बंद कर दिया।

टंकी में करीब चार-पांच फुट पानी था और वह दिनभर उसमें खड़ी रही और मदद के लिए पुकार लगाती रही लेकिन उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी।

रात तक जैसे तैसे फर्शी को खिसकाया और उंगलियां बाहर निकालकर आवाजें लगाईं तब लोगों ने उसे बाहर निकाला। सुशीला को उसका पति ईलाज के लिए महाराजा यशवंतराव अस्पताल ले गया।

लगातार पानी में खड़े रहने के कारण महिला के पैर बुरी तरह गलकर सुन्न हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed