फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Minister's absurd statement: Now the Culture Minister of MP said – Tantya Mama's amulet gives health benefits, Corona will remain ineffective

मंत्री का बेतुका बयान: अब मप्र की संस्कृति मंत्री ने कहा- टंट्या मामा के ताबीज से मिलता है स्वास्थ्य लाभ, कोरोना रहेगा बेअसर

Thu, 02 Dec 2021 01:15 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 02 Dec 2021 01:15 PM IST
सार

कोरोना की संभावित तीसरी लहर के बीच मध्य प्रदेश में टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम सवालों के घेरे में है। जब स्कूल बंद किए जा रहे हैं तो इतनी भीड़ जुटाने की जरूरत ही क्या है?  

विज्ञापन
Minister's absurd statement: Now the Culture Minister of MP said – Tantya Mama's amulet gives health benefits, Corona will remain ineffective
उषा ठाकुर, मंत्री, मध्य प्रदेश शासन - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश की संस्कृति और पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने अजीब बयान दिया है। जब कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम पर सवाल उठे तो उन्होंने दो-टूक कह दिया- कि कहीं कुछ नहीं होगा। घबराने की जरूरत ही नहीं है। टंट्या मामा के ताबीज से तो स्वास्थ्य लाभ मिलता है। उन पर अटूट आस्था है लोगों की। 
विज्ञापन


दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार ने 4 दिसंबर को इंदौर के पातालपानी में क्रांतिकारी टंट्या भील के बलिदान दिवस पर विशेष आयोजन किया है। टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करने वाले हैं। गौरव कलश यात्रा आदिवासीबहुल जिलों से होकर इंदौर पहुंचने वाली हैं। इन यात्राओं के स्वागत के इंतजाम भी किए गए हैं। वैसे, उषा ठाकुर कोरोना को लेकर पहले भी विवादों में रही हैं। पिछले विधानसभा सत्र में उन्होंने एक बार भी मास्क नहीं पहना था। कोरोना की पहली ही नहीं, दूसरी लहर में भी उन्होंने कभी मास्क नहीं लगाया। बुधवार को भी जब मीडिया से मुखातिब हुई तो उनके चेहरे पर मास्क नहीं था। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि मास्क लगाएं। वैक्सीन के दोनों डोज अवश्य लगवाएं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Minister's absurd statement: Now the Culture Minister of MP said – Tantya Mama's amulet gives health benefits, Corona will remain ineffective
टंट्या मामा गौरव यात्रा अलीराजपुर पहुंची। 3 दिसंबर को यह यात्रा इंदौर पहुंचेगी। - फोटो : अमर उजाला
कोरोना का बढ़ता खतरा
मध्य प्रदेश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सरकार ने कई बड़े फैसले किए हैं। 17 नवंबर को कोरोना से जुड़े प्रतिबंध हटाए गए थे। 13 दिन बाद इन्हें फिर लागू किया गया है। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति 50% पर सीमित रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं। ऐसे में बलिदान दिवस पर कार्यक्रम के आयोजन पर भी सवाल उठ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed