फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur: Lord Pashupatinath was covered with a blanket as the cold increased.

Mandsaur: गिरते तापमान से बढ़ने लगी ठंड; भगवान पशुपतिनाथ ने ओढ़ा कंबल, गर्भगृह में लगाया गया हीटर

Thu, 14 Dec 2023 11:49 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 14 Dec 2023 11:49 AM IST
सार

मंदसौर पशुपतिनाथ मंदिर के पुजारियों के अनुसार जिस तरह भगवान भक्तों का ख्याल रखते हैं, वैसे ही भगवान पशुपतिनाथ का ख्याल रखा जाता है। यह आस्था और विश्वास की डोर ही है, जो भगवान और इंसान के बीच बंधी हुई है।

विज्ञापन
Mandsaur: Lord Pashupatinath was covered with a blanket as the cold increased.
भगवान पशुपतिनाथ को ओढ़ाया गया कंबल। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

गिरते तापमान और बढ़ती ठंड ने जहां हर वर्ग को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है, वहीं मंदसौर के भगवान अष्टमुखी पशुपतिनाथ पर भी इसका असर दिखा है। बुधवार रात को पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति ने भगवान को ठंड से बचाने के लिए जतन किए। भगवान के गर्भगृह में रात्रि में हीटर लगाया गया। भगवान को कंबल भी ओढ़ाया गया। भगवान के शयन से पहले यहां पुजारियों ने भगवान की प्रतिमा को कंबल से ढक दिया। साथ ही हीटर लगाकर गर्भगृह को गर्म करने के जतन किए गए। 

विज्ञापन


पुजारियों के अनुसार जिस तरह भगवान भक्तों का ख्याल रखते हैं, वैसे ही भगवान पशुपतिनाथ का ख्याल रखा जाता है। वहीं श्रद्धालुओं का मानना है कि जब इंसान को ठंड लग सकती है तो जीवन देने वाले भगवान को क्यों नहीं। यह आस्था और विश्वास की डोर ही है, जो भगवान और इंसान के बीच बंधी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed