फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur: Fish contractor's men beat up two youths, case registered against three

Mandsaur: मछली ठेकेदार के लोगों ने दो युवकों के साथ की मारपीट, वीडियो किया वायरल, तीन पर केस दर्ज

Mon, 20 May 2024 12:06 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 20 May 2024 12:06 PM IST
सार

मछली ठेकेदार के गुर्गों ने गांव के ही दो युवकों के साथ मारपीट की और अपना खौफ कायम करने के लिए मारपीट का वीडियो बनाकर बकायदा अपने सोशल मीडिया में भी वायरल किया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित युवकों की शिकायत पर आरोपी मछली ठेकेदार के गुर्गो के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Mandsaur: Fish contractor's men beat up two youths, case registered against three
मंदसौर में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मछली ठेकेदार के लोगों ने नदी के बीच नाव में बिठाकर दो लोगों के साथ मछली का अवैध शिकार करने की बात को लेकर मारपीट की और मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित युवक थाने पहुंचे और मछली ठेकेदार के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन


मंदसौर जिले में इन दिनों मछली ठेकेदार के लोगों की गुंडागर्दी पर अंकुश लगाना मानो पुलिस के बस के बाहर होता जा रहा है। ठेकेदार के गुर्गे एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस शिकायत के बाद केवल सामान्य धराओं में केस दर्ज कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेती है। कई मामलों में तो फरियादी कई दिनों तक थाने के चक्कर लगाता रहता है फिर मुकदमा दर्ज किया जाता है। अब संजीत में मछली ठेकेदार के गुर्गों ने गांव के ही दो युवकों के साथ मारपीट की और अपना खौफ कायम करने के लिए मारपीट का वीडियो बनाकर बकायदा अपने सोशल मीडिया में भी वायरल किया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित युवकों की शिकायत पर आरोपी मछली ठेकेदार के गुर्गो के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


नाहरगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि संजीत मगरा निवासी वसीम पिता याकूब खा मेवाती और फैजान पिता इदरीश मेवाती 16 मई को रेतम नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान मछली ठेकेदार के चचौर आंत्री सेंटर के कर्मचारी राहुल उर्फ पुत्रू, ललित व एसडी शर्मा आए और अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप लगाने लगे। इसके बाद मारपीट की और वीडियो भी बनाया। पुलिस ने वसीम मेवाती की शिकायत पर मछली ठेकेदार के तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी लायसेंसी मछुआरों के साथ मछली ठेकेदार के गुर्गो ने ऐसे ही घेरकर पकड़ा और मारपीट की थी। वहीं दो पहिया वाहन फोड़ दिया था। पुलिस थाने पीड़ित शिकायत करने पहुंचे। पुलिस ने आवेदन ले लिया। मामला जब मीडिया की सुर्खियां बना तो पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed