{"_id":"65fc172ba1e16dd93009c871","slug":"mandsaur-fed-up-with-daughter-in-law-s-torture-father-in-law-committed-suicide-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur: पुत्रवधू की प्रताड़ना से तंग आकर ससुर ने दी जान, दीवार पर लिखा अपनी मौत का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur: पुत्रवधू की प्रताड़ना से तंग आकर ससुर ने दी जान, दीवार पर लिखा अपनी मौत का कारण
Thu, 21 Mar 2024 04:47 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 21 Mar 2024 04:47 PM IST
सार
मंदसौर में गोपाल गोस्वामी ने नईआबादी में स्थित अपने बाड़े में देर रात रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने दीवार पर पुत्रवधू के कारण जान देने की बात भी लिखी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भूखी बुजुर्ग में देर रात एक व्यक्ति ने अपने बाड़े में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक ने मौत का फंदा गले में डालने से पहले बाड़े की दीवार पर लिखा 'पुत्रवधु डिंपल पिता भेरू भारती जमलाबदा ने बहुत परेशान कर रखा है, आज इसलिए में मर रहा हूं, गोपाल गिर'।
नाहरगढ़ थाने के एएसआई कन्हैयालाल यादव ने बताया कि 48 वर्षीय गोपाल पिता कचरूगिरी गोस्वामी निवासी भूखी बुजुर्ग ने नईआबादी में स्थित अपने बाड़े में देर रात रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब छह बजे 26 वर्षीय पुत्र नागेश बाड़े में पहुंचा तो अपने पिता का शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को फंदे से उतारा व शव को पीएम के लिए मंदसौर अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि मृतक के पुत्र नागेश की शादी वर्ष 2018 में प्रतापगढ़ जिले की छोटी सादड़ी निवासी डिंपल से हुई थी। इसके कुछ समय बाद वह अपने मायके चली गई थी। उसने पति, सास, ससुर के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। वर्ष 2023 में डिंपल का मंदसौर कोर्ट में तलाक भी हो गया था। तलाक के बाद फिर डिंपल ने अपने पति और ससुर के खिलाफ प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, इस कारण गोपाल बहुत परेशान था, जिसकी बुधवार को फिर कोर्ट में तारिख थी। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर गोपाल ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।