फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   man set on fire in Sagar district hospital but attacker who sent him there

सागर में वारदात: पहले घायल किया फिर अस्पताल में जाकर लगा दी आग, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 11 Jun 2021 11:02 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 11 Jun 2021 11:02 PM IST
सार

लड़ाई के दौरान घायल एक व्यक्ति को एक शख्स ने कुछ घंटे बाद अस्पताल में ही आग लगा दी। घटना मध्यप्रदेश के सागर में जिला अस्पताल की है। आग लगाने वाला व्यक्ति वही था जिसने पहले हमला किया था। आग लगाने की यह घटना अस्पताल के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन
man set on fire in Sagar district hospital but attacker who sent him there
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जलने के कारण पीड़ित दामोदर कोरी का अब सागर जिले के ही बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज हो रहा है। जानकारी के अनुसार अब उसकी हालत में सुधार है। पुलिस ने संदिग्ध आरोपी मिलन माचे रजक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ गोपालगंज पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति अस्पताल की इमारत में प्रवेश करता हुआ और इधर-उधर देखता दिखाई देता है। इस व्यक्ति की पहचान मिलन माचे रजक के तौर पर हुई है। इसके बागद वह एक कोने में जाकर आग लगाता है। वीडियो में उसे कोरी के पास जाते हुए और उसे आग लगाते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद कोई लपटों में घिरे भागते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन


जिले के अतिरिक्त पुलिस सुपरिटेंडेंट विक्रम कुशवाह ने कहा कि आरोपी ने आग जलाने के लिए पेट्रोल का इस्तेमाल किया था। सीसीटीवी फुटेज और पीड़ित के बयान से इस बात की पुष्टि हुई है कि आग लगाने वाला व्यक्ति मिलन माचे रजक की था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed