फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   man killed his wife murder for male child

बेटा पैदा नहीं किया तो खिला दिया जहर

Fri, 30 Aug 2013 02:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 30 Aug 2013 02:01 PM IST
विज्ञापन
man killed his wife murder for male child

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक महिला की बेटा न जनने के कारण ससुराल वालों ने जहर खिलाकर हत्या कर दी। महिला को शादी से बाद से ही परेशान किया जा रहा था।

विज्ञापन


मृतका के माता-पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए और बेटा पैदा ने होने के चलते प्रताड़ित किया जाता था और बुधवार को उसकी जान ले ली गई।

मृतका साधना के पिता फूल सिंह के अनुसार साधना की शादी बारह साल पहले सिया गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। बाद में वो बच्चा न होने को लेकर तंग करने लगे।
विज्ञापन


इलाज कराने के बाद किसी तरह महिला ने दो बेटियों को जन्म दिया। लेकिन तब से ससुराल वाले बेटा न जन्मने के कारण उसे और परेशान करने लगे। यहां तक कि उन्होंने पति की दूसरी शादी के बारे में भी सोचना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूल सिंह के अनुसार साधना के ससुराल वालों ने एक साधु से संपर्क भी किया था जिसने बोला कि साधना कभी लड़के को जन्म नहीं देगी। इसके बाद उन्होंने बुधवार को साधना को बुरी तरह पीटा और फिर जबरदस्ती जहर खिला दिया।


लड़की ने किसी तरह अपने परिवार वालों को इसकी खबर दी जो ससुराल आकर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर गए। रास्ते में उसने सारी कहानी बताई लेकिन अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।

पृथ्वीपुर पुलिस का कहना है कि जांच के लिए एक दल भेजा गया और पोर्स्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed