{"_id":"295504788dbda605c2b9650a1cdae098","slug":"man-held-for-raping-ex-live-in-partner","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप का आरोपी फैशन डिजाइनर अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप का आरोपी फैशन डिजाइनर अरेस्ट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 29 May 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
एक उभरते हुए फैशन डिजाइनर को रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उस पर अपनी पूर्व लिन इन पार्टनर के साथ रेप करने का आरोप है।
विज्ञापन
मामला मध्यप्रदेश के इंदौर का है। अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक विजय नगर थाने की एएसआई राजकुमारी चौकसे ने बताया कि 25 साल की एक युवती ने 27 साल के अमित श्रीवास्तव पर रेप का मामला दर्ज कराया है।
राजकुमारी भोपाल की रहने वाली हैं और इंदौर के विजय नगर इलाके में किराये पर रहती हैं। अमित यूपी के ललितपुर का रहने वाला है और उसके खिलाफ 376 के अलावा एससी/एसटी एक्ट में भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
लड़की का आरोप है कि लिव-इन रिलेशन में आने से पहले दोनों ही एक कॉल सेंटर में काम करते थे। लड़की का आरोप है कि अमित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ सेक्स संबंध बनाए और फिर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है।
