{"_id":"619d48a45bc651219c0d999b","slug":"man-fired-gun-on-his-birthday-party-in-sehore-madhya-pradesh-video-viral-on-social-media-police-registered-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: जन्मदिन पर बंदूक से हवाई फायर करना पड़ा महंगा, मामला दर्ज हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: जन्मदिन पर बंदूक से हवाई फायर करना पड़ा महंगा, मामला दर्ज हुआ
Fri, 10 Dec 2021 11:39 AM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:39 AM IST
सार
जानकारी के अनुसार जन्मदिन पर हवाई फायर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा था। जिसमें एक व्यक्ति आधी रात को आसमान में हवाई फायर करता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- फोटो : Social Media
विस्तार
नसरुल्लागंज क्षेत्र के गांव चींच स्थित रेत नाके पर कंपनी के मैनेजर को अपने जन्मदिन के मौके पर हवाई फायर करना महंगा पड़ गया। गांव के ही एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जन्मदिन पर हवाई फायर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा था। जिसमें एक व्यक्ति आधी रात को आसमान में हवाई फायर करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारा 336 के तहत मामला कायम किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आवेदक जितेन्द्र पवार ने एक लिखित आवेदन पावर मेक रेत कम्पानी के मेनेजर विनोद द्वारा जन्मदिन पर बन्दुक से हवाई फायर करने का दिया। जिसमे यह बताया गया कि रात्रि 11 बजे चींच के रेत टोल नाका कि तरफ से गोली चलने की आवाज आई।
विज्ञापन
इस दौरान देखा कि कम्पनी का मेनेजर विनोद स्वंय के जन्मदिन पर बंदुक से आसमान के तरफ हर्ष हवाई फायर कर रहा हैं । फरियादी ने बताया कि कई लोगो ने समझाया उसके बाद विनोद जन्मदिन का केट कर वहां से चला गया। मामले में नसरुल्लागंज टीआई कंचन सिंह ठाकुर का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है, आरोपी की गिरफ्तारी अभी शेष है।
विज्ञापन
