{"_id":"989d12906e19df0accabb7de3eab0931","slug":"man-arrest-in-offence-of-make-video-clip-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपीः बाथरूम में विदेशी पर्यटक का वीडियो क्लिप बनाते व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपीः बाथरूम में विदेशी पर्यटक का वीडियो क्लिप बनाते व्यक्ति गिरफ्तार
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 29 Apr 2015 01:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल के बाथरूम में नहा रही एक विदेशी पर्यटक लड़की का वीडियो क्लिप बनाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस जानकारी के मुताबिक हनुमानगंज थाना के घोड़ा नक्कास के एक होटल में विदेशी युवती का मोबाइल से विडियो क्लिप बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
यूके स्टॉक पोर्ट निवासी 19 वर्षीय युवती अपने दोस्तों के साथ भारत भ्रमण पर आई है। मुबई, गोवा घूमने के बाद वह सोमवार को अपने मित्र रिचर्ड के साथ भोपाल पहुंची, और हनुमानगंज के घोड़ा नक्कास के होटल राजहंस के कमरा संख्या 205 में ठहरे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक इसी होटल के कमरा संख्या 204 में नासिक का रहने वाला संजय भी ठकरा हुआ था। युवती का आरोप है कि मंगलवार को सुबह जब वह होटल के बाथरू में नहा रही थी तो बाथरूम के खिड़की से कोई मोबाइल से वीडियो बना रहा है, युवती ने तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
