फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar Collector Turns Teacher in School Inspection Issues Notices to Principal and Staff for Negligence

मैहर कलेक्टर का अलग अंदाज: क्लास में टीचर बनकर बच्चों को पढ़ाया, लापरवाही पर प्राचार्य-शिक्षक को थमाया नोटिस

Sat, 12 Sep 2026 01:13 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2026 01:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने गुरसरी में स्कूल, राशन दुकान और आंगनवाड़ी का निरीक्षण किया। स्कूल में उन्होंने 10वीं के छात्रों से संवाद कर पढ़ाया और करियर के लिए प्रेरित किया। लापरवाही मिलने पर प्राचार्य व शिक्षक को कारण बताओ नोटिस दिया।

विज्ञापन
Maihar Collector Turns Teacher in School Inspection Issues Notices to Principal and Staff for Negligence
कलेक्टर बनीं शिक्षिका - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मैहर कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने गुरसरी क्षेत्र का दौरा कर विद्यालय, शासकीय उचित मूल्य की दुकान और आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर का अलग अंदाज देखने को मिला। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरसरी पहुंचीं कलेक्टर ने कक्षा 10वीं में शिक्षक की भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें पढ़ाई के साथ भविष्य में बेहतर करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


छात्रों से उर्वरक, संविधान और बायोलॉजिकल सेल पर किया संवाद
कक्षा में पहुंचने के बाद कलेक्टर मुखर्जी ने विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों पर सवाल-जवाब किए। उन्होंने उर्वरक, संविधान और बायोलॉजिकल सेल से संबंधित जानकारी साझा करते हुए विद्यार्थियों की समझ को परखा। कलेक्टर के सीधे संवाद से विद्यार्थी भी उत्साहित नजर आए और उन्होंने बेझिझक सवालों के जवाब दिए। कलेक्टर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे नियमित पढ़ाई के साथ अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहें। उन्होंने छात्रों को कलेक्टर, डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस अधिकारी बनने के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


विद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं और उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी दौरान पदस्थ दायित्वों में लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर ने विद्यालय के प्राचार्य ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और राजनीति शास्त्र के शिक्षक राम प्रकाश तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। कलेक्टर ने दोनों को अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही को लेकर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उचित मूल्य दुकान में राशन की गुणवत्ता जांची
इसके बाद कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने गुरसरी स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने खाद्यान्न वितरण व्यवस्था, दुकान में उपलब्ध स्टॉक और पात्र हितग्राहियों को दिए जा रहे राशन की जानकारी ली। कलेक्टर ने दुकान पर सप्लाई किए जा रहे गेहूं और चावल के नमूनों की जांच की और मौके पर मौजूद हितग्राहियों से भी बातचीत कर राशन वितरण की वास्तविक स्थिति जानी।दुकान संचालक ने बताया कि उचित मूल्य दुकान में कुल 516 हितग्राही दर्ज हैं, जिनमें से निरीक्षण की तारीख तक 400 हितग्राहियों को राशन वितरित किया जा चुका है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराया जाए।

आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण
कलेक्टर ने गुरसरी के आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं, बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए।


ये भी पढ़ें-  रायसेन जेल गोलीकांड: 2 मिनट के फुटेज ने खोली साजिश की परतें, फरारी की पूरी कहानी कैमरे में कैद, देखें वीडियो

जनविश्वास अभियान में त्वरित समाधान के निर्देश
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की भावना के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ सुगमता से मिले तथा स्थानीय स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर के इस दौरे में एक ओर जहां उन्होंने विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उन्हें पढ़ाया और भविष्य के लिए प्रेरित किया, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक व्यवस्थाओं में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश देकर सख्ती का संदेश भी दिया।

कलेक्टर बनी शिक्षक

कलेक्टर बनी शिक्षक

 

कलेक्टर बनी शिक्षक

कलेक्टर बनी शिक्षक

 

कलेक्टर बनी शिक्षक

कलेक्टर बनी शिक्षक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed