Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Illegal Firecracker Stock Worth Rs 1.10 Lakh Seized in Maihar Ahead of Diwali, Case Registered

मैहर: अवैध पटाखों के जखीरे पर छापा, 1.10 लाख का माल जब्त, दीपावली से पहले प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

Thu, 05 Nov 2026 02:40 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2026 02:40 PM IST
सार

दीपावली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ पुलिस और राजस्व विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की है। बंडगइया जी मोहल्ले में छापेमारी कर टीम ने 1 लाख 10 हजार 150 रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए। 

विज्ञापन
Illegal Firecracker Stock Worth Rs 1.10 Lakh Seized in Maihar Ahead of Diwali, Case Registered
अवैध पटाखा भंडारण पर कार्रवाई

विस्तार

दीपावली के त्योहार को देखते हुए जिले में अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और बिक्री पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में मैहर शहर के बंडगइया जी मोहल्ले में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित पटाखों का जखीरा जब्त किया है। जब्त किए गए पटाखों की कीमत 1 लाख 10 हजार 150 रुपए बताई गई है। कार्रवाई के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व की टीम
जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 10 बजे मैहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के बंडगइया जी मोहल्ले में एक व्यक्ति द्वारा बिना वैध अनुमति के बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण किया गया है। सूचना में संदीप पिता धर्मदास गिरवानी (40 वर्ष) का नाम सामने आया सूचना की गंभीरता को देखते हुए मैहर कोतवाली पुलिस और तहसीलदार की टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान बताए गए स्थान पर पटाखों का भंडारण पाया गया। टीम ने मौके पर मौजूद पटाखों की जांच और कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त कर लिया।
विज्ञापन


1 लाख से ज्यादा के पटाखे जब्त
संयुक्त कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 1 लाख 10 हजार 150 रुपए कीमत के पटाखे जब्त किए। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि पटाखे कहां से लाए गए थे और उनका भंडारण किस उद्देश्य से किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एसआईआर पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला: खंडेलवाल बोले- राहुल गांधी के नेतृत्व में देश को अस्थिर करने की कोशिश


विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई
पुलिस ने संदीप गिरवानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 तथा विस्फोटक अधिनियम 18847 की धारा 5/9B के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पूरी कार्रवाई मैहर कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार और तहसीलदार जितेंद्र पटेल के नेतृत्व में की गई। इस दौरान वंदना गर्ग, सोमेश सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

त्योहार से पहले प्रशासन सख्त
त्योहारी सीजन में पटाखों का अवैध और असुरक्षित तरीके से भंडारण गंभीर हादसों का कारण बन सकता है। खासकर घनी आबादी वाले इलाकों में बड़ी मात्रा में आतिशबाजी सामग्री रखना आगजनी और विस्फोट जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ा सकता है। ऐसे में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई को सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि नियमों का उल्लंघन कर पटाखों का भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed