{"_id":"2a61a46c0678b701cd6785d0c0f9d6aa","slug":"maid-killed-a-new-born-baby-for-baby-for-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 रुपए के लिए दाई ने नवजात को पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 रुपए के लिए दाई ने नवजात को पटककर मार डाला
इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 03 Aug 2013 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के अस्पताल में बेटे के जन्म पर पिता ने नेग में 500 रुपए नहीं दिए तो अस्पताल की दाई सुनीता ने नवजात को जमीन पर पटककर मार डाला।
यह दर्दनाक घटना मुरैना जिला अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में शुक्रवार तड़के तीन बजे की है। जब मृत नवजात के पिता ने थाने में शिकायत करनी चाही तो पुलिस ने उसकी एक न सुनी।
अस्पताल प्रबंधन ने भी दोषी दाई के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। बड़ोखर गांव के संजय राठौर की 24 वर्षीय पत्नी संजू को गुरुवार रात प्रसव पीड़ा के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां तड़के तीन बजे संजू ने बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन
प्रसव के बाद दाई ने बच्चे को मां की गोद में सौंपने से पहले बतौर नेग संजय से 500 रुपए मांगे। संजय के पास 300 रुपए थे, लेकिन दाई ने इन्हें लेने से मना कर दिया।
पांच सौ रुपए नहीं दिए
मुंह मांगे पैसे न मिलने पर दाई ने नवजात को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद दाई वहां से भाग गई। मृत नवजात के पिता संजय ने अस्पताल परिसर स्थित थाने में दाई के खिलाफ शिकायत की कोशिश की तो थाने के स्टाफ ने कोतवाली भेज दिया।
कोतवाली पहुंचने पर टीआई ने अस्पताल चौकी भेजा, पर शिकायत नहीं दर्ज की। बेटे की मौत की शिकायत जिला अस्पताल के डॉक्टरों से की, उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
दोपहर दो बजे तक वह जिला अस्पताल में बच्चे के शव को गोद में लेकर भटकता रहा। ये मामला गंभीर है। इसमें सिविल सर्जन से रिपोर्ट मंगाकर उचित कार्रवाई करेंगे।- एनबीएस राजपूत, कलेक्टर मुरैना
पैसे की कीमत समझी, मेरे नाती की नहीं। दाई ने मेरे पोते को जमीन पर पटककर मार डाला। पुलिस ने हमारी नहीं सुनी। डॉक्टरों ने भी मिलने से मना कर दिया। -प्रेमाबाई, बच्चे की दादी