फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh : two girls of Dhar district were seen being beaten up by their family viral vedio on social media, case registered seven arrested in dhar

मध्यप्रदेश: छोटी सी बात पर चचेरी बहनों से की क्रूरता, बर्बरता देख कांप उठेगी रूह, देखें वीडियो

Sun, 04 Jul 2021 10:58 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 04 Jul 2021 10:58 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र में आने वाले पीपलवा गांव में हुई बर्बरता का है। जानकारी के मुताबिक, युवतियों को उनके चचेरे भाई और  रिश्तेदार लाठी-डंडों से पीटते रहे।

विज्ञापन
Madhya Pradesh :   two girls of Dhar district were seen being beaten up by their family  viral vedio on social media,  case registered seven arrested in dhar
वायरल वीडियो - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में युवती के साथ हुई बर्बरता का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब धार जिले के टांडा थाना के तहत ग्राम पीपलवा के ग्रामीणों की क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवतियों को लोग लाठी-डंडों से पीटते और उनके साथ जानवरों सा बर्ताव करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र में आने वाले पीपलवा गांव में हुई बर्बरता का है। जानकारी के मुताबिक, युवतियों को उनके चचेरे भाई और  रिश्तेदार लाठी-डंडों से पीटते रहे। वीडियो में नजर आता है कि लड़कियां चिल्लाती रहीं, लेकिन इंसानों से हैवान बने लोगों का दिल रत्ती भर नहीं पसीजा। रोती-बिलखती लड़कियां उनसे रहम की भीख मांगती रहीं, लेकिन वहां रहम नहीं लाठी डंडों से पिटाई मिली।
विज्ञापन


वीडियो में नजर आता है कि लड़कियों को युवकों ने तो बेरहमी से पीटा ही, लेकिन वहां मौजूद महिलाओं की भी इंसानियत मर गई, उन्होंने भी जमकर लाठी, पत्थर, लात और घूंसे बरसाए। हैरान कर देने वाली बात यह है कि वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो मोबाइल में कैद किया, लेकिन किसी ने लड़कियों को बचाने की जहमत नहीं उठाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लड़कियों ने लगाया यह आरोप

वीडियो कुछ दिनों पुराना बताया जा रहा है। बर्बरता की शिकार दोनों युवतियां रिश्ते में चचेरी बहनें हैं और दोनों का रिश्ता अलीराजपुर के जोबट में हुआ है। लड़कियों का आरोप है कि मौजूद लोगों ने स्कूल के पास रोककर उन्हें पूछा कि आप मामा परिवार के दो लड़कों से फोन पर बातचीत क्यों करती हो? सिर्फ फोन पर बात करने की बात को लेकर लोगों ने बवाल खड़ा कर दिया और दोनों को जमकर पीटा गया दोनों लड़कियां डर गई, जिस वजह से उन्होंने शिकायत तक दर्ज नहीं करवाई। 
 


टांडा थाना प्रभारी विजय वास्कले ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना पर संज्ञान लिया। लड़कियों को थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान लड़कियों ने बताया कि उनके साथ परिवार वालों के जरिये ही मारपीट की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed