{"_id":"5e2a783d8ebc3e4b000f434c","slug":"madhya-pradesh-two-brides-arrive-in-khandwa-on-horseback-to-take-their-bride","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश के खंडवा में अनोखी शादी, दूल्हे की जगह दुल्हन घोड़ी पर सवार हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश के खंडवा में अनोखी शादी, दूल्हे की जगह दुल्हन घोड़ी पर सवार हुई
Fri, 24 Jan 2020 12:07 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
दुल्हनें घोड़ी पर सवार होकर दूल्हे को लेने पहुंची
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के खंडवा में एक अनोखी शादी देखने को मिली जहां बारात में बैंड बाजा से लेकर बाराती थे, लेकिन दूल्हा कहीं नहीं। दरअसल, इस बारात में दुल्हा नहीं बल्कि दुल्हन घोड़ी पर सवार होकर हाथ में तलवार लिए अपने दूल्हे के पास पहुंची। हैरान करने वाली बात यह है कि इस शादी में एक नहीं बल्कि दो-दो दुल्हनें अलग-अलग घोड़ी पर सवार थीं।
विज्ञापन
खंडवा में दो बहनों की खूब धूम-धाम से बारात निकाली गई। ये दुल्हनें घोड़ी पर सवार होकर अपनी बारात दूल्हे के घर पहुंची। वहीं, इनकी शादी का पूरा आयोजन ही लोगों को सामाजिक संदेश दे रहा था। दरअसल, दुल्हन के परिवार ने पर्यावरण को बचाने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए रुमाल पर आमंत्रण पत्र छपवाया, तो दूल्हे के घरवालों ने आधार कार्ड की तरह आमंत्रण पत्र छपवाकर लोगों के बीच बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का संदेश दिया।
विज्ञापन
इन दोनों बहनों का नाम साक्षी और सृष्टि हैं। हाथ में झांसी की रानी की तरह तलवार लहराते हुए दोनों दुल्हनें दूल्हे के यहां बारात लेकर पहुंची। ज्यादातर समाज में लड़कों की ही बारात को धूमधाम से निकाला जाता है, लेकिन पाटिदार समाज में लड़कियों की बारात भी धूमधाम से निकाली जाती है।
विज्ञापन
पाटीदार समाज की ये परंपरा बरसों पुरानी है जो आज भी लोगों द्वारा निभाई जाती है। साक्षी और सृष्टि की बारात भी बड़ी धूम धाम से निकाली गई। जिसमें बैंड-बाजा से साथ बाराती दुल्हे के यहां पहुंचे। सरकार द्वारा भले ही महिलाओं को शसक्त बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं चल रही हो लेकिन पाटीदार समाज में बरसों पहले से लड़कियों को भी लड़को के बराबर दर्जा दिया जाता है।
