फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Tiger injured in Panna Tiger Reserve, fear of injury while hunting

मध्य प्रदेश: पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ घायल, शिकार करने के दौरान चोट लगी होने की आशंका

Thu, 09 Dec 2021 04:30 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 09 Dec 2021 04:30 PM IST
सार

पन्ना टाइगर रिजर्व का एक बाघ घायल हो गया है। उसे सिर पर चोट लगी है। पर्यटकों ने बाघ की तस्वीर को जूम किया तो यह बात सामने आई है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Tiger injured in Panna Tiger Reserve, fear of injury while hunting
पन्ना टाइगर रिजर्व में घायल बाघ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पन्ना टाइगर रिजर्व का युवा बाघ पी-243 घायल हो गया है। उसे सिर पर चोट लगी है। पार्क घूमने आए पर्यटकों ने कैमरे में कैद फोटो को जूम किया तो यह बात सामने आई। फिलहाल वन विभाग उस पर नजर रख रहा है। प्राकृतिक तौर पर चोट ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दिनों बाघ पी-243 एक अन्य बाघ से टेरिटोरियल बाघ से लड़ते हुए देखा गया था। इसका वीडियो भी सामने आया था। पार्क प्रबंधन का कहना है कि फिलहाल टेरिटोरियल फाइट का सवाल नहीं उठता। यह चोट शिकार करते समय लगी होगी। हो सकता है कि किसी शिकार ने ही जान बचाने की कोशिश में बाघ को चोटिल किया हो। 
विज्ञापन


पन्ना टाइगर रिजर्व में फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने कहा कि बाघ किस कारण से घायल हुआ, यह पक्के तौर पर कहना मुश्किल है। बाघ के शरीर पर कोई अन्य घाव नहीं है। ऐसे में चोट लगने का कारण साफ नहीं है। हो सकता है कि बाघ शिकार करने के दौरान ही चोटिल हुआ है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed