{"_id":"62272d66f39bb2639e2430c0","slug":"madhya-pradesh-three-dogs-thrashed-a-six-year-old-girl-playing-near-her-house-in-dhar-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: धार में घर के पास खेल रही छह साल की बच्ची को तीन कुत्तों ने नोचा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: धार में घर के पास खेल रही छह साल की बच्ची को तीन कुत्तों ने नोचा, हालत गंभीर
Tue, 08 Mar 2022 03:48 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 08 Mar 2022 03:48 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के धार जिले में तीन कुत्तों ने घर के पास खेल रही एक छह साल की बच्ची पर हमला बोल दिया। उसे बुरी तरह नोच दिया। इससे बच्ची के सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
धार में बच्ची पर कुत्ते ने हमला किया। उसे गंभीर चोटें आई हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो महीने पहले भोपाल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आवारा कुत्ते एक तीन साल की बच्ची को नोच रहे थे। अब धार में ऐसा ही मामला सामने आया है। तीन कुत्तों ने घर के पास खेल रही एक छह साल की बच्ची पर हमला कर दिया। उसे बुरी तरह नोच दिया। बच्ची के सिर और पीठ पर चोटें आई हैं। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया और बाद में इंदौर के एमवाय अस्पताल रैफर किया गया।
मामला सोमवार शाम का है। करीब 5 बजे धार जिले की रवीना पिता लाल सिंह तिरला विकासखंड आदिवासी अंचल के ग्राम बाड़लीपुरा में घर के बाहर खेल रही थी। तभी तीन कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। उस समय उसके माता-पिता मजदूरी के लिए बाहर गए थे। घर पर दादा ही थे। उन्होंने ही बच्ची की जान बचाई। इलाज के दौरान बच्ची को 15 टांके लगे हैं।
कलेक्टर ने दी 20 हजार रुपये की सहायता
कलेक्टर डॉ. पंकज जैन ने रवीना के इलाज के लिए रेडक्रॉस से 20 हजार रुपये मंजूर कराए। कलेक्टर स्वयं भी जिला अस्पताल पहुंचे। बच्ची के परिजनों से चर्चा की। बच्ची को बाद में इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है। कलेक्टर ने इंदौर के गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के डीन से चर्चा की और रवीना के बेहतर इलाज का आग्रह किया।
विज्ञापन
दो महीने पहले भी हुआ था हादसा
जनवरी में धार जिले के ग्राम पाड़लिया में तीन साल की बच्ची पर कुत्ते ने हमला किया था। बच्ची की मौत हो गई थी। जिला प्रशासन इसके बाद से कुत्तों को लेकर ग्राम पंचायतों और शहरी क्षेत्र को अलर्ट कर चुका है। आवारा कुत्तों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।