{"_id":"61efca62cddd33068f3dae53","slug":"madhya-pradesh-the-number-of-posts-in-the-police-reservation-recruitment-examination-has-been-increased-to-6-thousand-the-order-issued-by-the-home-department","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: पुलिस आरक्षण भर्ती परीक्षा में पदों की संख्या बढ़ाकर की गई 6 हजार, गृह विभाग ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: पुलिस आरक्षण भर्ती परीक्षा में पदों की संख्या बढ़ाकर की गई 6 हजार, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
Tue, 25 Jan 2022 03:39 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 25 Jan 2022 03:39 PM IST
सार
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षण भर्ती परीक्षा में अब 4 हजार पदों की जगह 6 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। गृह विभाग ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
4 हजार की जगह अब 6 हजार पदों पर होगी आरक्षक भर्ती परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षण भर्ती परीक्षा में अब 4 हजार पदों की जगह 6 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में पुलिस और रेडियो आरक्षक भर्ती में पदों की संख्या को 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार कर दिया गया है। सभी भर्तियां एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के माध्यम से की जाएंगी। गृह विभाग ने संबंधित आदेश भी जारी किया है।
विज्ञापन
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए पीईबी द्वारा 8 जनवरी, 2022 से शुरू होकर 17 फरवरी, 2022 तक परीक्षा आयोजित होगी। 12.50 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आरक्षक भर्ती के लिए आवेदन किए हैं। पहले गृह विभाग द्वारा 4000 पदों में से 3862 पद कांस्टेबल(जीडी) और 138 पद कांस्टेबल (रेडियो) के पदों पर भर्तियां की जानी थी, जिसे बढ़ाकर अब 6 हजार कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष है। अनारक्षित वर्ग की महिलाओं, OBC, SC/ST वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट भी दी गई है।
एक महीने से ज्यादा चलेगी परीक्षा
पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए करीब 12 लाख 50 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 95 हजार उम्मीदवार बाहरी राज्यों बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, यूपी से हैं। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिसके चलते परीक्षा करीब एक माह से ज्यादा चलेगी। परीक्षा के लिए राजधानी भोपाल समेत इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, नीमच, रतलाम, मंदसौर, सागर, सतना, खंडवा, गुना, दमोह, सीधी, छिंदवाड़ा और बालाघाट में सेंटर बनाए गए हैं। आरक्षण भर्ती परीक्षा के लिए 10वीं पास कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को शैक्षणिक योग्यता में छूट दी गई है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड peb.mponline.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं।
