फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: The birth of a child looking like an alien in Ratlam,

Madhya Pradesh: रतलाम में एलियन जैसे दिखने वाले बच्चे का जन्म, कोलोडियन बेबी को देखकर लोग हैरान

Sat, 04 Jun 2022 09:43 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 04 Jun 2022 09:43 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक एलियन जैसे दिखने वाले बच्चे का जन्म हुआ है। हालांकि डॉक्टर्स उसे जैनेटिक डिसऑर्डर बता रहे हैं। फिलहाल बच्चे को एसएनसीयू में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: The birth of a child looking like an alien in Ratlam,
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक एलियन जैसे दिखने वाले बच्चे का जन्म हुआ है। मामला सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। बताया जा रहा है कि बच्चे के अंग पूरी तरह से विकसित नहीं हुए हैं, जिसके चलते फिलहाल उसे एसएनसीयू में इलाज के लिए रखा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बड़ावदा निवासी शफीक की पत्नी साजेदा ने बच्चे को जन्म दिया है। नवजात शिशु के शरीर पर चमड़ी विकसित नहीं हुई है, जिसकी वजह से उसके शरीर की सारी नसें स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। चमड़ी के न होने की वजह से बच्चे की आंखें, होंठ पर सूजन है। अविकसित नवजात को देखने पर ऐसा लगता है जैसे वह एलियन हो। हालांकि डॉक्टर्स इसके पीछे जैनेटिक समस्या बता रहे हैं। मेडिकल टर्म में ऐसे बच्चों को कोलोडियन बेबी कहा जाता है।
विज्ञापन


आईसीयू इंचार्ज डॉ. नावेद कुरैशी से मिली जानकारी के अनुसार बच्चे को देखकर हर कोई हैरान है, लेकिन यह एक जैनेटिक समस्या है, ऐसे बच्चों को मेडिकल भाषा में कोलोडियन बेबी कहा जाता है। इस जैनेटिक समस्या में गर्भावस्था के दौरान बच्चे की चमड़ी विकसित नहीं होती है और बच्चे के शरीर पर चमड़ी नहीं होने से उसके अंग सूज जाते हैं और नसें बाहर दिखाई देती हैं। अंगों के विकसित न होने के चलते बच्चा मेल है या फीमेल इसका भी खुलासा नहीं हुआ है। डॉक्टर का कहना है कि ऐसे बच्चे को इंफेक्शन का ज्यादा खतरा रहता है। बच्चे की उंगलियां और कई अंग भी पूरी तरह विकसित नहीं हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed