फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Students were writing answers by talking to each other in nursing examination, activities captured in CCTV

MP में खुलेआम नकल: नर्सिंग परीक्षा में एक दूसरे से बातचीत कर जवाब लिख रहे थे छात्र, CCTV में कैद हुई गतिविधियां

Sun, 08 May 2022 10:07 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 08 May 2022 10:07 AM IST
सार

भिंड के शासकीय कन्या महाविद्यालय में बीएससी नर्सिंग के चतुर्थ वर्ष की परीक्षा के पहले दिन छात्र खुलेआम नकल करते पाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे में छात्रों का नकल करते हुए फुटेज मिला है, वहीं कॉलेज प्राचार्य ने नकल की किसी भी बात से इंकार किया है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Students were writing answers by talking to each other in nursing examination, activities captured in CCTV
नकल का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिंड के शासकीय कन्या महाविद्यालय में बीएससी नर्सिंग के चतुर्थ वर्ष की परीक्षा के पहले दिन छात्र खुलेआम नकल करते पाए गए हैं। महाविद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में छात्रों का नकल करते हुए फुटेज मिला है, जिसमें छात्र बिना किसी डर के एक-दूसरे से पूछकर और एक-दूसरे की आंसरशीट में ताका-झांकी कर प्रश्नपत्र हल करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भिंड जिले में संचालित सभी नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम और बीएससी नर्सिंग कोर्सेस में पढ़ने वाले ज़्यादातर छात्र अन्य प्रदेशों के हैं, ये छात्र सिर्फ  परीक्षाओं के समय ही यहां आते हैं। शुक्रवार से बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गयी हैं। भिंड के शासकीय कन्या महाविद्यालय को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के पहले दिन महाविद्यालय के अनुसार नकल सम्बन्धी सभी गतिविधियों पर रोक लगाने के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए थे। लेकिन इसके बाबजूद छात्र सामूहिक रूप से एक दूसरे से बात करते हुए परीक्षा की उत्तरपुस्तिका दिखाते और झांककर नकल करते पाए गए हैं। ये सारी गतिविधियाँ परीक्षाकक्ष में ही लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं।
विज्ञापन


गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य और परीक्षा केंद्र प्रभारी सुधीर दीक्षित ने बताया की यहां 4 कॉलेज जिनमें पातीराम शिवहरे महाविद्यालय, नवलकिशोर शिवहरे महाविद्यालय, मृत्युंजय महाविद्यालय और आरएलडी नर्सिंग कॉलेज का परीक्षा केंद्र शासकीय कन्या महाविद्यालय में बनाए गए हैं, जिनके कुल 244 छात्रों की परीक्षा यहां हो रही हैं। हालाँकि कुछ बच्चे अनुपस्थित रहे हैं जबकि 236 छात्र परीक्षा में बैठे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नकल के सम्बंध में सवाल करने पर उनका कहना था कि शुक्रवार की परीक्षा में कोई भी नकल प्रकरण नहीं बना, क्यूँकि सभी छात्रों की तलाशी गेट पर ही ले ली गयी थी। सभी के मोबाइल भी जमा करा लिए गए थे। लेकिन इस दौरान परीक्षा कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद नकल की तस्वीरों को लेकर जब प्राचार्य से सवाल किया गया, तो उनका जवाब भी चौंकाने वाला था, प्राचार्य सुधीर दीक्षित का कहना था कि, छात्र तो छात्र है वे ड्यूटी दे रहे शिक्षकों से नजरें बचाकर बात कर सकते हैं। वे मानते नहीं हैं। आप कितनी भी सख़्ती कर लें,लेकिन यहां नकल नहीं चल रही। किसी भी तरह का नकल मटेरियल आपको नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed