फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Six dead critically injured after two cars collided in Tejaji Nagar Indore

इंदौर: दो कारों के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

Tue, 29 Oct 2019 09:01 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 29 Oct 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Six dead critically injured after two cars collided in Tejaji Nagar Indore
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के इंदौर में मंगलवार तड़के तेजाजी नगर थाना इलाके में स्थित रालामंडल के पास दो कारों की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


हादसे में मारे जाने वालों में सेना के एक अधिकारी और एक 4 वर्ष का बच्चा भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज हुई थी दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन



लोगों को मलबे से निकालने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

तेजाजी नगर के पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह छह बजे के करीब रालामंडल चौक के पास यह दुर्घटना हुई जब तेज रफ्तार कारों में से एक के चालक ने अपने पहियों पर नियंत्रण खो दिया। इसके परिणामस्वरूप, दूसरी तरफ से आ रही दूसरी कार और उस चार-पहिया वाहन से टकरा गई। उन्होंने बताया कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि मृतकों में चार महीने का लड़का, 35 साल की एक महिला और 30 से 60 साल के बीच उम्र के चार पुरुष शामिल थे। उन्होंने कहा कि घायल हुए छह लोगों को यहां सरकार द्वारा संचालित एम वाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed