फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Shocking revelation on the death of youths who died during police constable recruitment examination

MP पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा: दम तोड़ने वाले युवकों की मौत पर चौंकाने वाला खुलासा, हार्ट अटैक ने ली जान

Fri, 13 May 2022 10:09 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 13 May 2022 10:09 AM IST
सार

आरक्षक भर्ती परीक्षा के फिटनेस टेस्ट दौरान जान गंवाने वाले दोनों युवकों की पीएम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दोनों युवकों को दौड़ते समय हार्ट अटैक आया था। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Shocking revelation on the death of youths who died during police constable recruitment examination
आरक्षक भर्ती परीक्षा में दो युवकों की मौत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान 24 घंटे में प्रदेश के दो युवकों की जान जा चुकी है। वहीं, तीसरा युवक अस्पताल में भर्ती है। बुधवार को फिटनेस टेस्ट के दौरान सिवनी जिले के रहने वाले नरेंद्र गौतम (22) की मौत हो गई थी। वहीं, गुरुवार को बालाघाट के इंदर कुमार लिल्हारे (29) की मौत हो गई।
विज्ञापन


आरक्षक भर्ती परीक्षा के फिटनेस टेस्ट  में शामिल दोनों युवकों की पीएम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पीएम में दोनों युवकों की मौत हार्ट फेलियर होने के चलते होना पाया गया है। जबलपुर हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताया कि इंदर कुमार लिल्हारे की किडनी काम नहीं कर रही थी। उसके शरीर में एसिड और शुगर की मात्रा बढ़ गई थी, जिसके चलते यूरिन नहीं बन रहा था। कुछ समय पहले ही वह कोविड की दूसरी लहर में संक्रमित भी हुआ था। इस दौरान वह होम आइसोलेशन में ही रहकर स्वस्थ हुआ था। डॉक्टर के अनुसार इंदर को दौड़ने के दौरान 5 बार हार्ट अटैक आया था। कोरोना के कारण उसके फेफड़े स्थिति को संभाल नहीं सके।वहीं, इंदर के परिजनों का कहना है कि उसे किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी। नरेंद्र और इंदर दोनों की ही तबीयत 800 मीटर की दौड़ पूरी करने के बाद अचानक खराब हो गई थी। 
विज्ञापन


डॉक्टर के अनुसार नरेंद्र गौतम को दौड़ने के दौरान दो बार हार्ट अटैक आया था। दोनों युवकों की मौत पर डॉक्टर्स का कहना है कि गर्मी ज्यादा होने की वजह से बीपी की समस्या के चलते भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा था। दोनों ही युवक अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। जवान बेटों की अचानक मौत से परिजनों को गहरा धक्का लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबलपुर के ही रहने वाले तीसरे युवक शिवम को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे दौड़ने के दौरान घबराहट की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भीषण गर्मी को देखते हुए फिटनेस टेस्ट को 2 जून तक के लिए स्थगित कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed