फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh's kolaras and mungaoli bypolls result live update

विधानसभा उपचुनाव काउंटिंग : मध्य प्रदेश में कांग्रेस आगे, ओडिशा में बीजेपी हारी

Wed, 28 Feb 2018 03:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Wed, 28 Feb 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh's kolaras and mungaoli bypolls result live update
शिवराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया

मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजों का ऐलान आज होगा। अशोकनगर जिले की मुंगावली सीट और शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। दोनों सीटों पर काउंटिंग जारी है। इन सीटों पर 24 फरवरी को मतदान हुए थे। 

विज्ञापन


सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना में मुंगावली से कांग्रेस के उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव और कोलारस से भी कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र सिंह यादव आगे चल रहे हैं। दोनों ही जगह सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल को तैनात किया गया है। सातवें राउंड की काउंटिंग तक कांग्रेस की बढ़त बरकरार है। 
विज्ञापन


ओड़िशा 

ओड़िशा में बीजेपी को जबरदस्त झटका लगा है। बीजेपुर में बीजद के उम्मीदवार को जीत हासिल हुई है। बीजू जनता दल के रितु शाह को 41 हजार वोटों से जीत मिली। 
 



दांव पर शिवराज सिंह की साख

इन दो सीटों पर शिवराज सिंह की साख दांव पर लगी हुई है। इन्हें दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस चुनाव में जिसकी जीत होगी, प्रभाव उसका बढ़ेगा। यह चुनाव शिवराज सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। 

मुंगावली की सीट से कांग्रेस के विधायक महेंद्र सिंह कालूखेड़ा के निधन के बाद यह सीट खाली हुई है तो वहीं कोलारस की सीट से राम सिंह यादव का निधन के बाद उपचुनाव हो रहे हैं। दोनों विधानसभा सीटें, ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना लोकसभा सीट के अंतर्गत आते हैं। 


इसी वजह से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दोनों सीटों पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। वह किसी भी हाल में बीजेपी को अपने इलाके में घुसने देना नहीं चाहते हैं। शिवराज सिंह ने भी सिंधिया के किले में सेंध लगाने की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी।    

कोलारस में 22 प्रत्याशी मैदान में हैं तो वहीं मुंगावली विधानसभा सीट से 13 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दोनों ही सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है।


  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed