{"_id":"5a961efb4f1c1b82408b49ba","slug":"madhya-pradesh-s-kolaras-and-mungaoli-bypolls-result-live-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा उपचुनाव काउंटिंग : मध्य प्रदेश में कांग्रेस आगे, ओडिशा में बीजेपी हारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा उपचुनाव काउंटिंग : मध्य प्रदेश में कांग्रेस आगे, ओडिशा में बीजेपी हारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Wed, 28 Feb 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
शिवराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजों का ऐलान आज होगा। अशोकनगर जिले की मुंगावली सीट और शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। दोनों सीटों पर काउंटिंग जारी है। इन सीटों पर 24 फरवरी को मतदान हुए थे।
विज्ञापन
सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना में मुंगावली से कांग्रेस के उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव और कोलारस से भी कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र सिंह यादव आगे चल रहे हैं। दोनों ही जगह सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल को तैनात किया गया है। सातवें राउंड की काउंटिंग तक कांग्रेस की बढ़त बरकरार है।
विज्ञापन
ओड़िशा
ओड़िशा में बीजेपी को जबरदस्त झटका लगा है। बीजेपुर में बीजद के उम्मीदवार को जीत हासिल हुई है। बीजू जनता दल के रितु शाह को 41 हजार वोटों से जीत मिली।
#BijepurBypoll: Biju Janta Dal's Rita Sahu wins by a margin of 41,933 votes. #Odisha
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) 28 February 2018
दांव पर शिवराज सिंह की साख
इन दो सीटों पर शिवराज सिंह की साख दांव पर लगी हुई है। इन्हें दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस चुनाव में जिसकी जीत होगी, प्रभाव उसका बढ़ेगा। यह चुनाव शिवराज सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है।
मुंगावली की सीट से कांग्रेस के विधायक महेंद्र सिंह कालूखेड़ा के निधन के बाद यह सीट खाली हुई है तो वहीं कोलारस की सीट से राम सिंह यादव का निधन के बाद उपचुनाव हो रहे हैं। दोनों विधानसभा सीटें, ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना लोकसभा सीट के अंतर्गत आते हैं।
इसी वजह से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दोनों सीटों पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। वह किसी भी हाल में बीजेपी को अपने इलाके में घुसने देना नहीं चाहते हैं। शिवराज सिंह ने भी सिंधिया के किले में सेंध लगाने की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी।
कोलारस में 22 प्रत्याशी मैदान में हैं तो वहीं मुंगावली विधानसभा सीट से 13 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दोनों ही सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है।
