{"_id":"0388b29ee96c601fa70fb60063d97f03","slug":"madhya-pradesh-rape-in-satna","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप किया और फिर खेत में फेंक दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप किया और फिर खेत में फेंक दिया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 02 Aug 2014 10:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमपी पुलिस ने शुक्रवार शाम दो लोगों को एक नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामला मध्य प्रदेश के सतना जिले का है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सुकुलगवां गांव में बुधवार रात ये वारदात हुई और गुरूवार को पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने बताया कि 15 साल की नाबालिग लड़की को आरोपियों ने उस वक्त दबोच लिया जब वह शौच के लिए जा रही थी।
अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक शेरा रावत और अजय कोल उसे पड़ोस के खींच कर खेत में ले गए।
ताला पुलिस स्टेशन इंचार्ज सुंद्रेश ने बताया कि बलात्कार के बाद आरोपियों ने लड़की को एक खेत में फेंक दिया और फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि,"पीड़ित किसी तरह अपने रिश्तेदार के घर पहुंची जो नजदीक ही था. इसके बाद वह घर पहुंची, बुधवार को बारिश थी जिसके कारण उस दिन पुलिस तक पहुंचना संभव नहीं हो पाया।"
दोनों आरोपियों को बलात्कार और एससी, एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
