फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh rajgarh muslim prisoner beard cut in jail

MP News: मुस्लिम की दाढ़ी काटने पर बवाल, कैदी जेलर से बोला- मेरी गर्दन कटवा दो, लेकिन...

Sun, 18 Sep 2022 08:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 18 Sep 2022 08:28 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की राजगढ़ जेल में मुस्लिम युवक ने जबरदस्ती दाढ़ी काटने का आरोप लगाया है, जिसके बाद राजगढ़ जिले की तहसील जीरापुर के मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध जताया। समाज के लोगों ने राजगढ़ जेलर के खिलाफ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और जेल की व्यावस्था को धर्म विरोधी बताया।

विज्ञापन
madhya pradesh rajgarh muslim prisoner beard cut in jail
मुस्लिम की दाढ़ी काटने पर बवाल - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश में राजगढ़ जिला जेल से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां कैदी ने जेल से बाहर आने के बाद जिला कलेक्टर को दी शिकायत में बताया, जेलर ने जबरन उसकी दाढ़ी कटवा दी। समाज के लोगों को साथ लेकर वह शिकायत करने पहुंचा। पीड़ित ने जेलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


बता दें कि एक दिन की जेल काटने के बाद बाहर आए व्यक्ति ने कहा, जेलर ने जबरन मेरी दाढ़ी कटवा दी, इस वजह से उसे ठेस पहुंची है। उसने आत्महत्या करने का भी प्लान बनाया था। दाढ़ी न कटवाने पर जेलर ने कहा था, अगर ऐसे नहीं मानोगे तो हम जबरदस्ती दाढ़ी काट देंगे। मैंने कहा, मेरी गर्दन काट दो पर दाढ़ी मत काटना।
विज्ञापन



दरअसल, बीते 13 सितंबर को जीरापुर के वार्ड 14 निवासी कलीम खां को धारा 151 के तहत राजगढ़ जेल में बंद किया गया था। कलीम का आरोप है कि अगले दिन सुबह जेलर निरीक्षण करने आए तो दाढ़ी देखकर भड़क गए और जबरदस्ती दाढ़ी कटवा दी। कलीम ने दावा किया कि जेलर ने उसे पाकिस्तानी कहा और अभद्रता भी की। वह दाढ़ी नहीं काटने का विनती करता रहा लेकिन कोई सुनवाई नही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलीम ने कलेक्टर को संबोधित शिकायत में लिखा है, मैंने पिछले 8-10 साल से दाढ़ी रखी गई है। जेलर ने शरियत अनुसार रखी गई दाढ़ी को जेलर कटवा कर मेरे धर्म का और मेरा अपमान किया गया है। साथ ही मेरे नबी की सुन्नत का भी अपमान किया गया है। मैं किसी को भी अपना मुंह दिखाने के काबिल नही रहा हूं। कलीम ने आरोपी जेलर को उचित दंड देने की मांग की है।


मामले को लेकर जेलर का कहना है, जेल में जब भी कोई नया कैदी आता है तो उसकी दाढ़ी या तो काटी जाती है या छोटी की जाती है। इनकी दाढ़ी को जबरन नहीं काटा गया है, जो जिस धर्म का है वह अपने हिसाब से दाढ़ी रख सकता है। जेल में किसी की दाढ़ी जबरदस्ती दाढ़ी नहीं काटी गई। जो कुछ भी हुआ है, वह जेल के नियमों के अनुसार हुआ है। वे जान बूझकर अब इस मामले को मुद्दा बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed