फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Raageshwari Anjana of Bhopal got the first place in the National Youth Parliament, CM Chouhan tweeted and congratulated

मध्य प्रदेश: भोपाल की रागेश्वरी अंजना को नेशनल यूथ पार्लियामेंट में मिला पहला स्थान, सीएम चौहान ने ट्वीट कर दी बधाई

Fri, 11 Mar 2022 05:20 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 11 Mar 2022 05:20 PM IST
सार

भोपाल की रागेश्वरी अंजना ने तीसरी राष्ट्रीय युवा संसद 2022 में पहला स्थान प्राप्त कर मध्य प्रदेश को गौरवांवित किया।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Raageshwari Anjana of Bhopal got the first place in the National Youth Parliament, CM Chouhan tweeted and congratulated
रागेश्वरी आनंद ने राष्ट्रीय युवा संसद 2022 में पाया पहला स्थान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली रागेश्वरी अंजना ने तीसरी राष्ट्रीय युवा संसद में पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। लोकसभा स्पीकर बिरला ने लिखा कि देशभक्ति के सूक्ष्म अर्थ को रेखांकित करते हुए भोपाल की रागेश्वरी अंजना ने युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बताया। मैं उन्हें राष्ट्रीय युवा संसद-2022 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई देता हूं। 
विज्ञापन


वहीं, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी उन्हें ट्वीट कर बधाई दी। सीएम ने लिखा कि हमारे भोपाल की रागेश्वरी के शब्दों में गूंज है समृद्ध विरासत व संस्कृति की, उसमें झलकता है देशभक्ति का उल्लास। उनमें निहित है राष्ट्र के स्वर्णिम भविष्य का विश्वास और इसके विकास के लिए प्रयास का भाव। "देश प्रेम की धधकती ज्वाला ही राष्ट्र निर्माण की ओर हमें अग्रसर करती है" बेटी रागेश्वरी के युवा संसद में प्रकट विचार आश्वस्त करते हैं कि हमारी युवा शक्ति सशक्त राष्ट्र के निर्माण में कदम से कदम मिलाकर साथ चल रही है। राष्ट्रीय युवा संसद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभाशीष। बेटी रागेश्वरी के ये विचार हमें आश्वस्त करते हैं कि हमारा भविष्य सुरक्षित हाथों में है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के द्वारा मध्य प्रदेश की बेटी के भावों का सम्मान देशप्रेम की भावना को युवाओं में और गहन करेगा। राष्ट्र निर्माण में सशक्त भूमिका हेतु प्रेरित करेगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा संसद में रागेश्वरी ने राष्ट्र निर्माण में देश भक्ति की भावना के महत्व विषय पर अपने विचार रखे। रागेश्वरी भोपाल के बीयूआईटी भोपाल की छात्रा हैं, वे एनएसएस कैडेट कोर की सदस्य भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed