{"_id":"601d0f448ab2b8551d7cb862","slug":"madhya-pradesh-principal-constable-committed-suicide-by-shooting-himself-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: प्रधान आरक्षक ने थाने में की आत्महत्या, सर्विस राइफल से मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: प्रधान आरक्षक ने थाने में की आत्महत्या, सर्विस राइफल से मारी गोली
Fri, 05 Feb 2021 03:54 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Fri, 05 Feb 2021 03:54 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के झाबुआ में तैनात प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के काकनवानी पुलिस थाने में तैनात 50 वर्षीय एक प्रधान आरक्षक ने शुक्रवार सुबह कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर काकनवानी थाना में सुबह करीब सवा सात बजे हुई। जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक ने थाना प्रभारी के कक्ष में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी थी।
विज्ञापन
इस संबंध में थाना प्रभारी दिनेश भंवर ने बताया कि प्रधान आरक्षक सैफुद्दीन कुरैशी ने काकनवानी पुलिस थाने में शुक्रवार सुबह थाना प्रभारी के कक्ष में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह बडनगर का रहने वाला था और इस थाने में मालखाना का प्रभारी था।
विज्ञापन
भंवर ने कहा कि वह पिछले साल 17 सितंबर से इस थाने में तैनात था और उच्च रक्त चाप की बीमारी से पीड़ित था। उन्होंने बताया कि कुरैशी प्राय: उज्जैन में इलाज के लिए आते-जाते रहता था। चार दिन पूर्व ही जांच कराकर आया था। उन्होंने कहा कि आत्महत्या का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
भंवर ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजन को इसकी सूचना दे दी गई है। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को परिजन को सौंप दिया जाएगा। भंवर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) एम. एस. गवली काकनवानी थाने पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
