फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Pre-monsoon rains engulfed many parts, heavy rain in Indore, more than 20 trees uprooted

मध्यप्रदेश: मानसून पूर्व की बारिश में ही कई हिस्से तर, इंदौर में तेज बारिश, उखड़े 20 से ज्यादा पेड़

Thu, 03 Jun 2021 08:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 03 Jun 2021 08:34 PM IST
सार

मप्र पर बीते कुछ सालों से मानसून लगातार मेहरबान है। इस साल तो मानसून पूर्व की बारिश ही कई हिस्सों को भीगो चुकी है। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Pre-monsoon rains engulfed many parts, heavy rain in Indore, more than 20 trees uprooted
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के हृदयप्रदेश में मानसून पूर्व की गतिविधियां जारी हैं। इंदौर समेत कुछ शहरों में अमूमन रोज बारिश हो रही है। बृहस्पतिवार दोपहर में भी आंधी के साथ तेज बारिश हुई। शहर में मानसून पूर्व ही डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। छिंदवाड़ा में भी तेज बारिश हुई। 

विज्ञापन


इंदौर में बृहस्पतिवार को ओले और तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इससे 20 से ज्यादा पेड़ धराशायी हो गए। तेज वर्षा के कारण कई सड़कों पर पानी भर गया। शहर की मुख्य सड़क बीआरटीएस पर कहीं-कहीं दो फीट तक पानी भर गया। 
विज्ञापन


दोनों ओर से मिल रही है नमी
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर तरफ से नमी मिलने की वजह से मध्यप्रदेश के कुछ हिस्से, खासकर पश्चिम में बादल बरस रहे हैं। नौतपे से ही शहर में मानसून पूर्व की बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था। हालांकि राज्य में मानसून 13 जून तक पहुंचने की उम्मीद है। बीते 10 सालों में पहली बार इंदौर में नौतपे के दौरान तापमान सामान्य से कम रहा। इस दौरान तीन दिन अधिकतम तापमान औसत से 3 डिग्री तक कम होकर 36 डिग्री रहा, जबकि पांच दिन 39 डिग्री रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed