फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Patwari arrested red handed while taking bribe of five thousand rupees in Maihar

मध्य प्रदेश: मैहर में पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Fri, 19 Nov 2021 04:13 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 19 Nov 2021 04:13 PM IST
सार

लोकायुक्त रीवा ने मैहर में एक पटवारी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। जमीन के नामांतरण और ऋण पुस्तिका बनाने के लिए ले रहा था रिश्वत।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Patwari arrested red handed while taking bribe of five thousand rupees in Maihar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा लोकायुक्त पुलिस ने मैहर में एक पटवारी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। वह बंटवारे के बाद जमीन के नामांतरण और ऋण पुस्तिका बनाने के लिए रिश्वत ले रहा था। आरोपी दिलीप सिंह परस्ते सतना जिले की मैहर तहसील में भरौली हलके का पटवारी था। 
विज्ञापन


मैहर के भरौली में रहने वाले 41 वर्षीय पवन पांडे ने शिकायत की थी कि परस्ते बंटवारे के बाद जमीन के नामांतरण और ऋण पुस्तिका बनाने के बदले में पैसे मांग रहा था। पटवारी पांडे पर रिश्वत के लिए दबाव बना रहा था। लोकायुक्त पुलिस ने पवन पांडे के साथ मिलकर जाल बिछाया। रणनीति बनी और तय हुआ कि शुक्रवार को पांडे पटवारी के घर जाकर रिश्वत की राशि चुकाएगा। रिश्वत का पैसा मिलते ही परस्ते ने पैसे अपने शर्ट की जेब में रख लिया था। लोकायुक्त पुलिस ने उसके पास से पैसे जब्त कर लिए हैं। 
विज्ञापन


रीवा के एसपी लोकायुक्त गोपाल धाकड़ ने कहा कि पटवारी पर ऋण पुस्तिका बनाने के लिए पैसे की मांग की जा रही थी। शुक्रवार को उसके घर पर ट्रैप किया गया। पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। उसे बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार, डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार, सब-इंस्पेक्टर ऋतुका शुक्ला, प्रधान आरक्षक सुरेश कुमार, प्रधान आरक्षक मनोज मिश्रा, प्रेम सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र जायसवाल, सुजीत साकेत कुल 15 सदस्य शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed