फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh News Bike theft accused arrested in Shahdol

MP News: बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों की मोटरसाइकिल का अब पता नहीं लगा सकी पुलिस

Fri, 02 Feb 2024 12:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 02 Feb 2024 12:15 PM IST
सार

शहडोल पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। लेकिन, हैरानी की बात यह है कि पुलिस दो महीने से अपने ही साथियों की चोरी हुई बाइकों का पता नहीं लगा पाई है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh News Bike theft accused arrested in Shahdol
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल जिले के कोतवाली क्षेत्र से चोरी हुई बाइक को जब्त कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़ में आए आरोपी से पूछताछ कर अन्य बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की कोशिश कर रही है।   

विज्ञापन


थाना प्रभारी कोतवाली राघवेद्र तिवारी ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फरियादी विजय कुमार गुप्ता पिता शंकर प्रसाद गुप्ता निवासी उमरिया ने बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने अपनी शिकायत में बताया था कि किसी अज्ञात चोर ने उसकी बाइक चुरा ली गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। 
विज्ञापन


केस दर्ज करने के कुछ घंटे बाद पुलिस ने आरोपी नरेश यादव पुत्र छोटे लाल यादव (35) निवासी सिंहपुर रोड को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी हुई बाइक भी बरामद की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों की बाइक का नहीं लग सका पता 
करीब 2 महीने पहले ब्यौहारी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक जीवन सिंह की बाइक ब्यौहारी क्षेत्र में स्थित उनके मकान के बाहर से चोरी हो गई थी। लेकिन, पुलिस ने बाइक चोरी का केस दर्ज नहीं किया, मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस एक्शन में आई और अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। हालांकि, पुलिस अब तक आरक्षक की बाइक और उसे चुराने वाले आरोपी का पता नहीं लगा सकी है। 


इधर, करीब एक महीने पहले ड्यूटी तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी की बाइक कोतवाली क्षेत्र के गांधी चौक से ही चोरी हो गई थी। घटना के समय ट्रैफिक आरक्षक अपनी ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान कोई अज्ञात चोर उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस इस मामले का खुलासा अब तक नहीं कर पाई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed