{"_id":"5ee601318ebc3e42b62cfdbc","slug":"madhya-pradesh-man-bludgeons-wife-to-death-in-front-of-their-6-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेशः बच्चों के सामने पति ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेशः बच्चों के सामने पति ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
Sun, 14 Jun 2020 04:21 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 14 Jun 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के एक गांव में पति ने छह बच्चों के सामने अपनी 38 वर्षीय पत्नी को मार डाला। एक अधिकारी ने कहा कि घटना शुक्रवार देर रात खालवा पुलिस थाना सीमा के तहत रोशानी के कदवलिया गांव में हुई। बच्चे शनिवार सुबह तक शव के पास बैठे रहे। सूरज (45) को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था।
विज्ञापन
उसकी चार-13 वर्ष के बीच की दो लड़कियां और चार लड़के हैं। शुक्रवार को हुए एक विवाद के बाद उसने मध्यस्थता करने आए भाई के साथ भी मारपीट की। रोशानी पुलिस चौकी प्रभारी सुसा पार्टे ने कहा कि आरोपी के भाई ने शनिवार सुबह महिला को मृत पाया। घर में बैठे बच्चे घबराए और डरे हुए थे। आरोपी ने बच्चों के सामने अपनी पत्नी की पत्थर से मारकर हत्या कर दी। शनिवार रात सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
