फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Leopard dies after falling in Pench Tiger Reserve, accident happened while climbing 25 feet high tree with prey

मध्य प्रदेश: पेंच टाइगर रिजर्व में गिरने से तेंदुए की मौत, 25 फीट ऊंचे पेड़ पर शिकार लेकर चढ़ते समय हुआ हादसा

Tue, 19 Apr 2022 11:30 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 19 Apr 2022 11:30 AM IST
सार

सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व में एक मादा तेंदुए की पेड़ से गिरकर मौत हो गई है। तेंदुआ 25 फीट ऊंचे पेड़ पर शिकार के साथ चढ़ रहा था इसी दौरान वह पेड़ से गिर गया। मृत तेंदुए की उम्र करीब 8 से 10 वर्ष के बीच की थी।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Leopard dies after falling in Pench Tiger Reserve, accident happened while climbing 25 feet high tree with prey
मृत तेंदुआ और लंगूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व में एक तेंदुए की पेड़ से गिरकर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ 25 फीट ऊंचे पेड़ पर शिकार के साथ चढ़ रहा था इसी दौरान वह पेड़ से गिर गया और उसकी जान चली गई। 
विज्ञापन


मंगलवार को पेंच टाइगर रिजर्व के उप निदेशक रजनीश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार सुबह पेंच टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के तहत कुरई रेंज के गंडटोला इलाके में वयस्क मादा तेंदुए और लंगूर के शव पाए गए हैं। तेंदुए की उम्र करीब 8 से 10 साल के बीच थी। उसकी पसलियां और रीढ़ की हड्डी टूटी पाई गई है, जबकि शरीर के अन्य अंग शरीर में सुरक्षित पाए गए हैं। वहीं, लंगूर की गर्दन पर तेंदुए के दांतों के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन


टाइगर रिजर्व के पशु चिकित्सकों की टीम के अनुसार, तेंदुआ संभवतः पेड़ पर अपना शिकार लेकर चढ़ते हुए अपना संतुलन खो बैठा और पेड़ से गिर गया। डॉग स्क्वायड और अधिकारियों ने इलाके का निरीक्षण किया है। मौके के आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली। शव परीक्षण और अन्य औपचारिकताओं के बाद शव का राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के दिशानिर्देशों के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed