फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Jabalpur Rape accused held for drowning 22-month-old daughter

मध्यप्रदेश: दुष्कर्म के आरोपी ने 22 माह की बेटी की कुएं में डुबोकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 06 Mar 2020 07:47 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, जबलपुर
पीटीआई, जबलपुर Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 06 Mar 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Jabalpur Rape accused held for drowning 22-month-old daughter
सांकेतिक तस्वीर

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में शुक्रवार को एक व्यक्ति को कथित तौर पर अपनी 22 महीने की बेटी को मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बच्ची लंबे समय से बीमार चल रही थी, जिससे परेशान होकर आरोपी पिता ने उसकी हत्या कर दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित सिंह ने बताया कि शहर के भैरव नगर निवासी सुदर्शन वाल्मीक (39) को अपनी बेटी देविका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को इससे पहले एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बच्ची की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह काफी समय से बीमार चल रही थी। जिससे वह परेशान हो गया था। हालांकि पुलिस ने बच्ची की बीमारी का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि 16-17 जनवरी की रात जब बच्ची गहरी नींद में थी और पूरा परिवार सो रहा था तब आरोपी ने उसके शरीर पर 15 किलोग्राम वजनी पत्थर बांध कर उसे घर के पास एक कुंए में फेंक दिया। इसके बाद सुदर्शन ने शहर के तिलवारा पुलिस थाने में अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज करा दी।

उन्होंने कहा कि घटनास्थल के निरीक्षण में यह पाया गया कि आरोपी के घर की दीवार के एक हिस्से की कुछ ईंटे हटा दी गई हैं ताकि यह समझा जा सके कि लड़की का घर से अपहरण हुआ है।

एसपी ने बताया कि इस बीच 26 फरवरी को कुंए के पास खेलने के दौरान बच्चों को एक शव पानी पर तैरता हुआ दिखाई दिया। इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद लड़की का शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें उसकी मौत कुंए में डूबने से हुई पाया गया।


उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि इससे पहले आरोपी को भेड़ाघाट पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था। लड़की का शव मिलने का बाद पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ करने पर सुदर्शन ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। एसपी ने बताया कि पुलिस आरोपी के खिलाफ सम्बद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed