फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Honey Trap Case An accused woman slit her wrist

मध्यप्रदेश: हनी ट्रैप मामले की आरोपी महिला ने काटी कलाई, पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Wed, 02 Oct 2019 02:14 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 02 Oct 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Honey Trap Case An accused woman slit her wrist

मध्यप्रदेश के चर्चित हनी ट्रैप व ब्लैकमेलिंग रैकेट चलाने के मामले में पकड़ी गईं पांच में से एक आरोपी महिला द्वारा पुलिस हिरासत में कांच से कलाई काट लेने का मामला सामने आया है। पीड़िता के वकील ने पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी मुवक्किल द्वारा यह कदम उठाने का आरोप लगाया है, लेकिन जिला अभियोजन अधिकारी ने किसी भी महिला के घायल होने से इनकार करते हुए इसे दबाव बनाने की रणनीति करार दिया है। उधर, अदालत ने पांचों महिला आरोपियों को न्यायिक हिरासत में 14 अक्तूबर तक जेल भेजने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने रिमांड पूरा होने के बाद श्वेता स्वप्निल जैन (48), श्वेता विजय जैन (39), आरती दयाल (29), मोनिका यादव (19) और बरखा सोनी (34) को मंगलवार को जुडिशियिल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास (जेएमएफसी) मनीष भट्ट की अदालत में पेश किया था।
विज्ञापन


अदालत ने पांचों को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। अदालत के बाहर श्वेता विजय जैन के वकील धर्मेंद्र गुर्जर ने मीडिया के सामने आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान पुलिस ने उनकी मुवक्किल के साथ बुरी तरह मारपीट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील ने आरोप लगाया कि श्वेता को पुलिस ने मानसिक रूप से भी इतना उत्पीड़ित किया है कि उसने बाथरूम में शीशे से अपनी कलाई काटकर जान देने की कोशिश की है। वकील ने दावा किया कि पुलिस के पास कथित हनी ट्रैप मामले में कोई भी ठोस सबूत नहीं है। वास्तव में यह मामला पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है।


हालांकि जिला अभियोजन अधिकारी मोहम्मद अकरम शेख ने वकील के आरोपों को झूठा करार दिया। शेख ने कहा, पुलिस रिमांड के दौरान किसी भी आरोपी को शारीरिक तौर पर टार्चर नहीं किया गया। उन्होंने कहा, पांचों आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के बाद अदालत के सामने पेश किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed