{"_id":"5f7d84298ebc3eefa7772e7a","slug":"madhya-pradesh-home-minister-narottam-mishra-statement-on-congress-democracy-after-govind-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : कांग्रेस की अंतर्कलह पर नरोत्तम मिश्रा का बयान, लोकतंत्र खत्म करने के लिए बनी थी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : कांग्रेस की अंतर्कलह पर नरोत्तम मिश्रा का बयान, लोकतंत्र खत्म करने के लिए बनी थी पार्टी
Wed, 07 Oct 2020 02:32 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 07 Oct 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्त्म मिश्रा
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र को ही खत्म करने के लिए कांग्रेस पार्टी विदेशों की ओर से बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि आज भी जो लोग शीर्ष पर बैठे हैं, वो खुद मूल रूप से विदेशी हैं। नरोत्तम मिश्रा का यह बयान कांग्रेस विधायक डॉ गोविंद सिंह के बयान के बाद आया है।
विज्ञापन
दरअसल, कांग्रेस विधायक डॉ गोविंद सिंह ने हाल ही में कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठाया था और कहा था कि पार्टी के अंदर लोकतंत्र नहीं है। गोविंद सिंह ने कहा कि वो कई सालों से इसे देखते आ रहे हैं। इस पर नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना खुद विदेशियों ने लोकतंत्र को खत्म करने के उद्देश्य से की थी।
विज्ञापन
Congress was made by foreigners to kill democracy. Today also the party is controlled by forces that are fundamentally foreign. So I feel Govind Singh ji is looking for the wrong thing at the wrong place. Democratic values will not be seen there: N Mishra, Madhya Pradesh Home Min pic.twitter.com/yYv0ulyuYc
— ANI (@ANI) October 7, 2020
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेस पार्टी के शीर्ष पर बैठे लोग मूल रूप से विदेशी ही हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि गोविंद सिंह गलत जगह पर गलत चीज की तलाश कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में कभी भी लोकतांत्रिक मूल्य नहीं देखने को मिलेंगे।
दरअसल, कांग्रेस में 28 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम के चयन को लेकर घमासान मचा हुआ है। सबसे ज्यादा घमासान मुरैना और मेहगांव सीट को लेकर है। इसके अलावा गोविंद सिंह ने कमलनाथ के कई फैसलों से भी आपत्ति जताई है।
