फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh home minister narottam mishra statement on congress democracy after govind singh

मध्यप्रदेश : कांग्रेस की अंतर्कलह पर नरोत्तम मिश्रा का बयान, लोकतंत्र खत्म करने के लिए बनी थी पार्टी

Wed, 07 Oct 2020 02:32 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 07 Oct 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
Madhya pradesh home minister narottam mishra statement on congress democracy after govind singh
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्त्म मिश्रा - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र को ही खत्म करने के लिए कांग्रेस पार्टी विदेशों की ओर से बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि आज भी जो लोग शीर्ष पर बैठे हैं, वो खुद मूल रूप से विदेशी हैं। नरोत्तम मिश्रा का यह बयान कांग्रेस विधायक डॉ गोविंद सिंह के बयान के बाद आया है।

विज्ञापन



दरअसल, कांग्रेस विधायक डॉ गोविंद सिंह ने हाल ही में कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठाया था और कहा था कि पार्टी के अंदर लोकतंत्र नहीं है। गोविंद सिंह ने कहा कि वो कई सालों से इसे देखते आ रहे हैं। इस पर नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना खुद विदेशियों ने लोकतंत्र को खत्म करने के उद्देश्य से की थी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेस पार्टी के शीर्ष पर बैठे लोग मूल रूप से विदेशी ही हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि गोविंद सिंह गलत जगह पर गलत चीज की तलाश कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में कभी भी लोकतांत्रिक मूल्य नहीं देखने को मिलेंगे। 


दरअसल, कांग्रेस में 28 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम के चयन को लेकर घमासान मचा हुआ है। सबसे ज्यादा घमासान मुरैना और मेहगांव सीट को लेकर है। इसके अलावा गोविंद सिंह ने कमलनाथ के कई फैसलों से भी आपत्ति जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed