फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh government will run online course To keep citizens happy

नागरिकों को खुश रखने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने तैयार किया ये खास प्लान

Sun, 10 Jun 2018 11:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sun, 10 Jun 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
madhya pradesh government will run online course To keep citizens happy

मध्य प्रदेश सरकार ने अपने नागरिकों को खुश रखने के लिए खास प्लान तैयार किया है। सरकार की योजना को साकार करने की कवायद में जुटे राज्य आनंद संस्थान ने ऑनलाइन पाठ्यक्रम चलाने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


यह संस्थान सूबे के नागरिकों का हैप्पीनेस इंडेक्स तैयार कर रहा है। इसके साथ ही संस्थान ने हैदराबाद के इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से इस संबंध में एक करार किया है। यह पाठ्यक्रम छह सप्ताह का है, जिसे अमेरिकी विश्वविद्यालय के प्रो. राज राघुनाथन ने तैयार किया है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे छात्रों को खुश रहने के टिप्स देने और अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनने की ट्रेनिंग देने के लिए इस पाठ्यक्रम को डिजाइन कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी यह पाठ्यक्रम अंग्रेजी भाषा में है, लेकिन बिजनेस स्कूल में इसके अच्छे परिणाम को देखते हुए राज्य आनंद संस्थान ने इसे अपने यहां भी शुरू करने के लिए हिंदी में तैयार करा रहा है। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस ने इसे नि:शुल्क देने पर सहमति जताई है। 


बता दें कि इस पाठ्यक्रम के तहत 15 से 20 मिनट की वीडियो फिल्म के माध्यम से अपने अंदर की खुशी ढूंढने और मन को शांत रखने के टिप्स दिए जाते हैं। इसकी 6 सप्ताह की ऑनलाइन ट्रेनिंग लेने के बाद इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस द्वारा सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed