फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Government Sharad Joshi Award to Yashwant Vyas and Ravish Kumar

अमर उजाला के समूह सलाहकार यशवंत व्यास व टीवी पत्रकार रवीश को मिलेगा शरद जोशी सम्मान

Sat, 28 Sep 2019 05:19 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 28 Sep 2019 05:19 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Government Sharad Joshi Award to Yashwant Vyas and Ravish Kumar
यशवंत व्यास

मध्य प्रदेश शासन द्वारा व्यंग्य, ललित निबंध, पत्र लेखन, डायरी, रिपोतार्ज जैसी विधाओं के लिए स्थापित राष्ट्रीय शरद जोशी सम्मान वर्ष 2017 के लिए अमर उजाला के समूह सलाहकार व व्यंग्यकार यशवंत व्यास और वर्ष 2018 के लिए टीवी पत्रकार रवीश कुमार को प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं, उर्दू  साहित्य के क्षेत्र में स्थापित राष्ट्रीय इकबाल सम्मान प्रख्यात लेखकों शम्सुर्रहमान फारुखी को 2017 के लिए और गजनफर अली को 2018 के लिए दिया जाएगा। राज्य सरकार ने सिनेमा, साहित्य, पारंपरिक कलाओं, समाज सेवा, सांस्कृतिक समरसता, सद्भाव के क्षेत्र में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मानों का शुक्रवार को एलान किया।
विज्ञापन


वर्ष 2018 के लिए राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान पुणे की संस्था लोकायत को दिया जाएगा। वहीं, राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान वर्ष 2017 के लिए निर्माता-निर्देशक प्रियदर्शन (निर्देशन के लिए) और वर्ष 2018 के लिए अभिनेत्री वहीदा रहमान (अभिनय के लिए) को प्रदान किया जाएगा। 2017 का राष्ट्रीय कबीर सम्मान हिंदी कवि नरेश सक्सेना और 2018 का यह सम्मान तेलुगु कवि गोरटी वेंकन्ना को प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश जोशी को मैथिली शरण गुप्त सम्मान

राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान वर्ष 2017 के लिए राजेश जोशी और वर्ष 2018 के लिए मंजूर एहतेशाम को प्रदान किया जाएगा। इसी तरह मंचीय कविता के लिए राष्ट्रीय कवि प्रदीप सम्मान वर्ष 2018 के लिए अशोक चक्रधर को दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed