{"_id":"5d2bf1858ebc3e6d234f3eaf","slug":"madhya-pradesh-first-international-flight-from-indore-s-devi-ahilyabai-international-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"71 साल में पहली बार इंदौर हवाई अड्डे से अंतर्राष्ट्रीय उड़ान, दुबई के लिए विमान हुआ रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
71 साल में पहली बार इंदौर हवाई अड्डे से अंतर्राष्ट्रीय उड़ान, दुबई के लिए विमान हुआ रवाना
Mon, 15 Jul 2019 10:23 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 15 Jul 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
इंदौर हवाई अड्डा ( फाईल फोटो)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीधी अंतरराष्ट्रीय यात्री विमान सेवा को लेकर मध्यप्रदेश का बरसों पुराना इंतजार सोमवार को समाप्त हो गया, जब स्थानीय देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डे से दुबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए एअर इंडिया की पहली उड़ान रवाना हुई। अधिकारियों ने बताया कि एअर इंडिया की इंदौर- दुबई उड़ान (संख्या-एआई 903) में 150 यात्री सवार थे जिन्हें सफर के लिये समारोहपूर्वक रवाना किया गया। इस उड़ान सेवा की कमान पायलट सुनीश कुमार भार्गव के हाथों में थी, जो मूलतः इंदौर के ही हैं।
विज्ञापन
भार्गव ने कहा कि मैं आज बेहद उत्साहित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इंदौर हवाई अड्डे से सटे फ्लाइंग क्लब में ही मैंने विमान उड़ाने का प्रशिक्षण हासिल किया है।" अधिकारियों के मुताबिक इंदौर-दुबई उड़ान सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शनिवार को उड़ेगी। उड़ान के उद्घाटन समारोह में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, इंदौर क्षेत्र के सांसद शंकर लालवानी और एअर इंडिया के चेयरमैन तथा प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अश्वनी लोहानी मौजूद थे।
विज्ञापन
लोहानी ने कहा कि अगर इस उड़ान को लेकर यात्रियों का रुझान बढ़ता है, तो इसे रोज चलाये जाने पर भी विचार किया जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि एअर इंडिया इंदौर-दुबई उड़ान को नये "ए-320 नियो" विमान से परिचालित कर रहा है जिसमें इकोनॉमी क्लास की 150 और बिजनेस क्लास की 12 सीटें हैं।
विज्ञापन
