{"_id":"5c18bf3fbdec2256d06c6287","slug":"madhya-pradesh-election-digvijay-singh-throws-garland-on-computer-baba","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलनाथ के शपथग्रहण समारोह में दिग्विजय और कंप्यूटर बाबा के बीच फूलवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलनाथ के शपथग्रहण समारोह में दिग्विजय और कंप्यूटर बाबा के बीच फूलवर्षा
Tue, 18 Dec 2018 04:18 PM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Tue, 18 Dec 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ के शपथग्रहण समारोह सोमवार को संपन्न हो गया। इस दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने इस समारोह में सभी का ध्यान का अपनी ओर खींचा। शपथग्रहण समारोह के दिन जनता के सामने उनका एक अलग रूप देखने को मिला। सोमवार को जब कमलनाथ का शपथग्रहण समारोह समाप्त हुआ तो दिग्गी राजा अलग ही अंदाज में दिखे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद कमलनाथ ने उनकी ओर फूलों की माला लेकर बढ़ रहे साधुओं पर ध्यान नहीं दिया और उनसे मिले बिना ही वहां से जाने लगे। इसके बाद दिग्विजय ने साधुओं का ध्यान अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया और वह इसमें सफल भी रहे। इस दौरान वह साधुओं के साथ पुष्पवर्षा का खेल खेलने लगे।
विज्ञापन
साधुओं का आशीर्वाद मिलते ही दिग्विजय सिंह कंप्यूटर बाबा पर दूर से माला फेंकने लगे। ये वही बाबा है जिन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को अपना समर्थन दिया था। इस खेल में दिग्विजय सिंह अपने पहले प्रयास में असफल हो गए लेकिन दूसरी बार माला बिल्कुल सही जगह बाबा के गले में पड़ गई।
विज्ञापन
वहां मौजूद लोग दिग्विजय का ऐसा रूप देश दंग थे, लिहाजा इस मौके पर वो ठहाका लगाने से खुद को नहीं रोक पाए। बाद में इस जश्न का हिस्सा दर्शक भी बन गए और माला फेंकने का खेल और तेजी से होने लगा।
