फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh election: Congress trust on winning leaders

मध्यप्रदेश चुनाव: जीतने वाले नेताओं पर कांग्रेस का भरोसा, हिंसा भड़काने वाले विधायक का टिकट काटा

Sat, 03 Nov 2018 11:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sat, 03 Nov 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh election: Congress trust on winning leaders
राहुल गांधी

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जारी पहली सूची में 155 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा की सूची जारी होने के बाद सभी की निगाहें कांग्रेस की ओर थीं। राजनीति में रुचि रखने वाले यह जानना चाहते थे कि भाजपा के मुकाबले कांग्रेस किन नामों पर दांव लगाएगी। हालांकि इस सूची में वीआईपी मानी जानी वाली कई सीटें अभी नहीं हैं, मसलन बुधनी से अभी कांग्रेस ने किसी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। यह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सीट है।

विज्ञापन


वहीं ज्योतिरादित्य से विवाद की खबरों के बीच दिग्विजय सिंह के बेटे और भाई को टिकट दिया गया है। जयवर्धन सिंह फिलहाल राघौगढ़ से विधायक हैं, वहीं भाई लक्ष्मण सिंह को चाचौड़ा विधानसभा से टिकट दिया गया है। करेरा से विधायक शकुंतला खटीक का टिकट काट दिया गया है। उन्होंने मंदसौर हिंसा के दौरान लोगों को भड़काया था और पुलिस थाना जलाने की धमकी दी थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। शायद इस वीडियो ने उनकी दावेदारी को लगभग खत्म कर दिया।
विज्ञापन


भोपाल उत्तर सीट से आरिफ अकील का नाम पहले से ही तय था और भोपाल दक्षिण सीट से एक बार फिर पीसी शर्मा को टिकट दिया गया है। पीसी शर्मा इस सीट से एक ही बार जीते थे, इसके बाद से यह सीट भाजपा के उमाशंकर गुप्ता के पास है। सीधी जिले की चुरहट विधानसभा सीट तो एकतरफ कांग्रेस के पास ही है। यहां से अजय सिंह को टिकट दिया गया है, जो मौजूदा विधायक भी हैं। इंदौर की राऊ सीट से भी मौजूदा विधायक जीतू पटवारी को ही फिर से टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन भोपाल और इंदौर की अन्य सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम अभी जारी नहीं किए गए हैं। 3 अक्तूबर को ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह मसानी ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। इससे यह तो तय है कि उन्हें भी पार्टी किसी महत्वपूर्ण सीट से टिकट देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed