फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh election 2018: Rahul Gandhi two day Gwalior-Chambal visit on Monday

विधानसभा चुनाव 2018: राहुल गांधी का सोमवार को ग्वालियर-चंबल दौरा, इन धर्मस्थलों में टेकेंगे माथा

Sun, 14 Oct 2018 11:49 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Updated Sun, 14 Oct 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
madhya pradesh election 2018: Rahul Gandhi two day Gwalior-Chambal visit on Monday
Rahul Gandhi

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। इस दौरान वे ग्वालियर और चंबल अंचल के दौरे पर रहेंगे। इस सियासी दौरे के दौरान राहुल तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों पर माथा टेकेंगे। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि राहुल गांधी 15 अक्तूबर को विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचेंगे।

राहुल हेलीकॉप्टर से दतिया पहुंचकर मां पीतांबरा पीठ के दर्शन करेंगे। इसके बाद वहां राहुल एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 

इसके बाद राहुल गांधी ग्वालियर में अचलेश्वर मंदिर जाएंगे और प्रार्थना करेंगे। जिसके बाद राहुल जिले के डबरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। डबरा से ग्वालियर तक सड़क मार्ग से जाएंगे और दोनों ही स्थानों पर रोड शो करने के बाद रात में ग्वालियर में ही विश्राम करेंगे। 
विज्ञापन


शाम को फूलबाग स्थित मोती मस्जिद में इबादत करेंगे। इसके बाद गोपाल मंदिर जाएंगे। फिर अगले दिन 16 अक्तूबर को हेलिकॉप्टर से किला स्थित गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ पर मत्था टेकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद राहुल मुरैना जिले के सबलगढ़ पहुंचकर जनसभा करेंगे। वे दोपहर मे सबलगढ़ से जौरा तक सड़क मार्ग से पहुंचकर वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी वापस ग्वालियर आकर विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। 

शनिवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इन सभी धर्म स्थलों में तैयारियों का जायजा लिया। 

राहुल का धार्मिक कार्यक्रम

अचलेश्वर मंदिर - शाम 5:30 बजे
मोती मस्जिद - शाम 7:52 बजे
गुरुद्वारा दाता बंदी - सुबह 10:15 बजे

राहुल गांधी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजधानी भोपाल के अलावा विंध्य और महाकौशल अंचल का भी दौरा कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed