{"_id":"5a917c8b4f1c1bb1208bb091","slug":"madhya-pradesh-drunk-man-bites-poisonous-snake-in-morena-snake-dead-man-survied","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत एक शख्स ने जहरीले सांप के साथ किया हैरान कर देने वाला काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत एक शख्स ने जहरीले सांप के साथ किया हैरान कर देने वाला काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत एक व्यक्ति ने सांप को काट लिया जिससे सांप की मौत हो गई। यह घटना मध्यप्रदेश के मुरैना में उस शख्स के खेत में हुई। उस व्यक्ति का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि सांप जहरीला था और वह व्यक्ति काफी खुशनसीब है कि उसकी जान बच गई।
उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार की है और मुरैना से 40 किलोमीटर दूर सबलपुर तहसील के पाछेर गांव में हुई है।
जिला अस्पताल के डॉक्टर राघवेंद्र यादव ने समाचार एजेंसी को बताया कि जालिम सिंह कुशवाहा नाम के एक शख्स जिसकी उम्र 34 साल है उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। उसे इलाज के बाद शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।
गांववालों का कहना है कि कुशवाहा ने अपने खेत में एक काले रंग के सांप को देखा और नशे में लगभग सुन्न हो चुके कुशवाहा ने सांप को काट लिया। उन्होंने बताया कि इसके कुछ देर बाद सांप मर गया।
विज्ञापन
डॉक्टर ने बताया कुशवाहा को जैसे ही पता चला होगा कि उसने सांप को काट लिया है, तो घबराकर वह अपने होश खो बैठा होगा।
उन्होंने बताया कि, 'वह सांफ जहरीला था और अगर उसने कुशवाहा को पलटकर काट लिया होता या उसके जहर का थोड़ा सा भी हिस्सा उसके शरीर में चला गया होता, तो यह कुशवाहा के लिए जानलेवा हो सकता था।'