फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Contemplation meeting of Shivraj Council of Ministers on 26-27 in Pachmarhi, ministers will leave by bus on March 25 evening

मध्य प्रदेश: टीम शिवराज की चिंतन बैठक 26-27 को पचमढ़ी में, 25 मार्च शाम को बस से रवाना होंगे मंत्री

Thu, 17 Mar 2022 12:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 17 Mar 2022 12:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने मंत्रियों के साथ दो दिन पचमढ़ी में चिंतन करेंगे। बैठक की तैयारियों को लेकर नगरीय विकास एवं अवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Contemplation meeting of Shivraj Council of Ministers on 26-27 in Pachmarhi, ministers will leave by bus on March 25 evening
मध्यप्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने मंत्रियों के साथ 26 और 27 मार्च को दो दिन पचमढ़ी में चिंतन करेंगे। इसमें आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के आइडिया पर विचार किया जाएगा। साथ ही एक कैबिनेट बैठक भी होगी। इसकी तैयारियों के संबंध में नगरीय विकास एवं अवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

 
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के साथ समीक्षा बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग एवं पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखिलावन पटेल के साथ वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में भूपेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को मंत्रि परिषद की चिंतन बैठक की तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री सिंह ने बताया कि चिंतन बैठक में शामिल होने के लिये 25 मार्च की शाम सभी मंत्री बस से पचमढ़ी के लिए रवाना होंगे। चिंतन बैठक 26 मार्च को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन के साथ शुरू होगी। चिंतन बैठक में दोनों दिन विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विषयों पर सत्र होंगे। सत्र-समापन के बाद मंत्रीगण बस से ही भोपाल वापस आएंगे। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति शिवशेखर शुक्ला और प्रमुख सचिव लोक निर्माण नीरज मण्डलोई उपस्थित थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed