{"_id":"6270afeccea6cf69ce50efe9","slug":"madhya-pradesh-congress-legislature-party-meeting-under-the-chairmanship-of-dr-govind-singh-on-may-21-the-responsibility-will-be-given-to-the-mlas","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: डॉ. गोविंद सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक 21 मई को, विधायकों को दी जाएगी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: डॉ. गोविंद सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक 21 मई को, विधायकों को दी जाएगी जिम्मेदारी
Tue, 03 May 2022 12:38 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 03 May 2022 12:38 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस सक्रिय हो गई है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक 21 मई को आयोजित होगी। इसमें विधायकों को चुनाव को लेकर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री और नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सक्रिय हो गई है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक 21 मई को आयोजित होगी। इसमें विधायकों को चुनाव को लेकर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
प्रदेश कांग्रेस में पूर्व मंत्रियों को चुनाव की अलग-अलग जिम्मेदारी देने के बाद अब विधायकों को उनके क्षेत्र के साथ-साथ अन्य विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पार्टी के नेताओं के अनुसार बैठक में विधायकों को अपने क्षेत्र के अलावा कम अंतर से हारने वाली सीटों की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके अलावा चर्चा यह भी है कि बैठक में डॉ. गोविंद सिंह की विधानसभा में मदद के लिए वरिष्ठ विधायकों की एक समिति का गठन भी किया जा सकता है। इसमें मुख्य सचेतक के नाम पर भी चर्चा होगी।
बिजली कटौती पर कांग्रेस का हल्ला बोल
कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के खिलाफ बिजली कटौती पर प्रदेश भर में आंदोलन करेगी। इसमें कांग्रेस तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी। इस संबंध में सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक को भी शामिल होने के लिए कहा गया है। ग्रामीण इलाकों में 10 घंटे तक बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। प्रदर्शन के लिए कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों को तारीख तय करने के लिए कहा है।