Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Compassionate Appointment Special Campaign Vacant Posts Promotion 164 Doctors

मध्यप्रदेश: अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों पर चलेगा विशेष अभियान, पदोन्नति से खाली पदों पर मिलेगी नौकरी

Sat, 07 Nov 2026 12:13 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sat, 07 Nov 2026 12:13 PM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति के वर्षों से लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। हालिया पदोन्नतियों से खाली हुए पदों पर दिवंगत सरकारी कर्मचारियों के पात्र आश्रितों को नियुक्ति दी जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को प्राथमिकता के आधार पर आवेदन निपटाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, संजीवनी क्लीनिकों में 164 संविदा चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Compassionate Appointment Special Campaign Vacant Posts Promotion 164 Doctors
मध्य प्रदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश शासन ने राज्य के सभी विभागों में अनुकंपा नियुक्ति के वर्षों से लंबित पड़े मामलों का समाधान करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। हाल ही में हुई पदोन्नति प्रक्रिया के कारण खाली हुए पदों पर दिवंगत शासकीय सेवकों के पात्र आश्रितों को नौकरियां दी जाएंगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश के सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और जिलाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


पदोन्नति से रिक्त पदों पर प्रक्रिया तेज
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि राज्य, संभाग और जिला स्तर के अनेक कार्यालयों में उपयुक्त पद रिक्त न होने के कारण अनुकंपा नियुक्ति के कई मामले लंबे समय से लंबित बने हुए थे। प्रदेश सरकार ने पिछले महीने विशेष अभियान चलाकर बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की पदोन्नतियां की हैं। इस प्रक्रिया के पूरा होने से विभिन्न संवर्गों में पर्याप्त पद रिक्त हो गए हैं। शासन ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने यहां उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार योग्यता के आधार पर सभी पात्र आश्रितों के लंबित आवेदनों का शीघ्रता से निराकरण करें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आदेश के बाद विशेष अभियान
इससे पहले, लोक शिक्षण आयुक्त ने एक विशेष पहल करते हुए केवल दस दिन की अवधि में 954 दिवंगत शिक्षकों और कर्मचारियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति दी थी। इस प्रक्रिया के बाद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने राज्य के सभी प्रशासनिक विभागों में लंबित पड़े अनुकंपा नियुक्ति के मामलों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के इस निर्णय के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को यह निर्देश जारी किए। इस योजना के तहत सेवाकाल में शासकीय सेवक की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को नौकरी दी जाती है, जिससे प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीवनी क्लीनिक में संविदा डॉक्टरों की नियुक्ति
प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश ने संजीवनी क्लीनिक में 164 नए संविदा चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इन क्लीनिकों में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे आम नागरिकों को उनके घर के पास ही समय पर चिकित्सकीय परामर्श और उपचार की सुविधा मिल सकेगी। सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को अब दूर स्थित अस्पतालों तक जाने की मजबूरी नहीं रहेगी और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed