फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan says that Cabinet expansion has taken place in the state

मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है, भोपाल पहुंचते ही आवंटित किए जाएंगे विभाग : शिवराज

Sun, 05 Jul 2020 05:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 05 Jul 2020 05:55 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। बैठक के बाद उन्होंने राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बात की, जिसे लेकर राज्य में खींचतान चल रही है। शिवराज इस दौरान केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान से भी मिले। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan says that Cabinet expansion has taken place in the state
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : एएनआई

विस्तार

मध्यप्रदेश में मंत्रिमडल विस्तार के बाद अब विभागों के बंटवारे को लेकर चल रही उठापटक के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक की। रक्षा मंत्री के आवास पर हुई इस बैठक के बाद चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में कैबिनेट विस्तार हो गया है। विभाग मेरे भोपाल पहुंचने के बाद आवंटित किए जाएंगे। 

विज्ञापन

 

रामविलास पासवान से मिले शिवराज, चिराग भी रहे मौजूद

अपने दिल्ली दौरे में शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान से भी मुलाकात की। यह बैठक पासवान के आवास पर आयोजित हुई। यहां उनके बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के दो दिन बीत जाने के बावजूद विभागों को लेकर आम राय नहीं बन पाई है। शिवराज की सरकार बनाने का सबसे ज्यादा श्रेय कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया को जाता है और सिंधिया इसके बदले अपने समर्थकों को अच्छे और प्रभावी विभाग दिलवाना चाहते हैं। 

पहले मंत्रिमंडल विस्तार में उनके करीबी तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को कमलनाथ सरकार की अपेक्षा कम महत्वपूर्ण विभाग मिले थे। कहा जा रहा है कि अब वह महत्वपूर्ण विभाग चाहते हैं। वहीं, शिवराज अपने चहेते नेताओं को मुख्य विभाग सौंपना चाहते हैं। इस बीच तीसरा मोर्चा खुलने की खबरें भी आ रही हैं।

भाजपा विधायक ने लिखा शिवराज को पत्र, जताई नाराजगी

मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पार्टी नेताओं में नाराजगी जारी है। ताजा मामला भाजपा विधायक अजय विश्नोई का है जिन्होंने इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। शनिवार को भेजे गए इस पत्र में दावा किया गया है कि रीवा और जबलपुर के लोगों में आक्रोश है। 

पूर्व राज्यमंत्री और चार बार विधायक रहे विश्नोई (68) फिलहाल जबलपुर की पाटन सीट से विधायक हैं। उन्होंने पत्र में लिखा, 'मैं कठिनाइयों को समझ सकता हूं लेकिन जनता नहीं। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि अपने लोगों को शांत करने के लिए इन दो संभागों के संरक्षक मंत्री के तौर पर कार्यभार ग्रहण करें।'

विश्नोई ने अपने पत्र में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का उदाहरण देते हुए चौहान से ऐसा करने की अपील की। उन्होंने लिखा, 'आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री रहते हुए जबलपुर के संरक्षक मंत्री का कार्यभार संभाला था। आशा है कि आप मेरा यह अनुरोध स्वीकार करेंगे।'



विश्नोई भारतीय जनता पार्टी के पुराने नेता हैं। साल 1983 में वह मध्यप्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष बनाए गए थे, तबह शिवराज सिंह इसके राज्य सचिव हुआ करते थे। हालांकि समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, विश्नोई से जब इस संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed