फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: CM said in meeting - I will not tolerate riots in MP, strengthen the intelligence system further

मध्य प्रदेश: कानून व्यवस्था की बैठक में बोले सीएम- एमपी में दंगा बर्दाश्त नहीं करूंगा, इंटेलिजेंस सिस्टम को और मजबूत करें

Wed, 20 Apr 2022 05:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 20 Apr 2022 05:36 PM IST
सार

भोपाल में आयोजित बैठक में सीएम ने कहा कि प्रदेश में किसी भी कीमत पर शांति भंग नहीं होनी चाहिए। इंटेलिजेंस सिस्टम को और मजबूत किया जाए। मजबूत इंटेलिजेंस की कार्य योजना तैयार कर दें। पुलिसकर्मियों को दंगा रोकने की ट्रेनिंग दें। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: CM said in meeting - I will not tolerate riots in MP, strengthen the intelligence system further
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलावार को मंत्रालय में कानून व्यवस्था को लेकर बैठक ली। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलावार को मंत्रालय में कानून व्यवस्था को लेकर बैठक ली। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में दंगा बर्दाश्त नहीं करूंगा। प्रदेश में किसी भी कीमत पर शांति भंग नहीं होनी चाहिए। इंटेलिजेंस सिस्टम को और मजबूत किया जाए। मजबूत इंटेलिजेंस की कार्य योजना तैयार कर दें। पुलिसकर्मियों को दंगा रोकने की ट्रेनिंग दें। भीड़ अनियंत्रित हो गई तो क्या करना चाहिए? दोनों तरफ से भीड़ आ गई तो क्या करना चाहिए?
विज्ञापन

विज्ञापन



मुख्यमंत्री के तेवर बैठक में तीखे नजर आए। बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी, एडीजी इंटेलिजेंस, ओएसडी योगेश चौधरी समेत पुलिस और गृह विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री शिवराज ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अफसरों के यहां पुलिसकर्मी, सरकारीकर्मी बड़ी संख्या में अटैच किए गए हैं, उन्हें कम करें। उनका जनहित में उपयोग किया जाए, जो नियमानुसार पात्रता है। मैंने मंत्रियों की सलामी बंद कराई है, तो अफसरों के घरों में गुलामी भी नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
सीएम शिवराज ने कहा कि अधिकारियों को प्रदेश में चाक-चौबंद व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि बीट सिस्टम को मजबूत करें। साधन-संसाधन, योग्य व्यक्ति, जो भी लगाने हो लगाएं, लेकिन इंटेलिजेंस सिस्टम को मजबूत करें। मुख्यमंत्री ने एडीजी इंटेलिजेंस से पूछा कि आप इंटेलिजेंस को मजबूत करने का प्लान मुझे कब तक दे देंगे?

 
सीएम ने कहा कि दंगाइयों पर कार्रवाई जारी रखें। दबंगों से ली गई जमीन, गरीबों को दी जाएगी। आगे भी आने वाले त्यौहार, परशुराम जयंती और ईद निर्विघ्न संपन्न हो, इसके लिए मैदान में डटे रहें। जो अधिकारी फील्ड पर नहीं जा रहे हैं, उनकी सूची बनाकर मुझे दें। जो चल रहा है चलने दो, ये सोचकर अभी आप बैठे हैं तो आप अपने धर्म का पालन नहीं कर रहे हैं। आप पवित्र संकल्प लेकर मैदान में काम करें।

शिवराज ने कहा कि सीसीटीवी धार्मिक स्थलों पर लगाने की जो बात आई है हमें उसका स्वागत करना चाहिए। कैमरे लग जाने से हम अपराध पर नियंत्रण कर सकते हैं। भारत सरकार या अन्य राज्यों के ऐसे कोई मॉडल हैं तो उनका अध्ययन करें, नई तकनीकी का प्रयोग करें। बैठना बिल्कुल नहीं है, चिन्हित अपराधियों पर कार्रवाई करते रहें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed