फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: CM's big announcement, government will give 15 lakh incentives to panchayats for electing sarpanch and panch women unopposed

MP Panchayat Chunav: CM का ऐलान,समरस पंचायत चुनने वाली पंचायतों को मिलेगी 15 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि

Fri, 27 May 2022 11:08 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 27 May 2022 11:08 AM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचायतों को विकास की दृष्टि से आदर्श बनाने के लिए अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार देने का ऐलान किया है। इसमें निर्विरोध सरपंच एवं पंच यानी समरस पंचायत चुनने पर प्रोत्साहन राशि सरकार देगी।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: CM's big announcement, government will give 15 lakh incentives to panchayats for electing sarpanch and panch women unopposed
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचायतों को विकास की दृष्टि से आदर्श बनाने के लिए अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार देने का ऐलान किया है। इसमें निर्विरोध सरपंच एवं पंच यानी 'समरस पंचायत' चुनने पर सरकार प्रोत्साहन राशि देगी। वहीं, 4 अलग-अलग श्रेणी में 50 से 15 लाख रुपये तक के पुरस्कार की घोषणा की है। 
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि किसी भी पंचायत में सरपंच का निर्वाचन अगर निर्विरोध रूप से किया जाता है तो उस ‘समरस’ पंचायत को 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। सरपंच पद के लिए वर्तमान निर्वाचन एवं पिछला निर्वाचन निरंतर निविरोध रूप से होने पर पंचायत को 7 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जएगी। वहीं, यदि संपूर्ण पंचायत यानी सभी पंच एवं सरपंच निर्विरोध निर्वाचित होते हैं तो पंचायत को प्रोत्साहन स्वरूप 7 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन


पंचायत में सरपंच एवं पंच के सभी पदों पर महिलाओं का निर्वाचन होता है तो पंचायत को 12 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यदि पंचायत में सरपंच एवं पंच के सभी पदों पर महिलाओं का निर्वाचन निर्विरोध रूप से होने पर पंचायत को 15 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

4 श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार
पंचायतों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर पंचायत का पुरस्कार, जल परिपूर्ण पंचायत का पुरस्कार, स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित पंचायत का पुरस्कार और महिला एवं बाल हितैषी पंचायत का पुरस्कार भी दिया जाएगा। इन सभी श्रेणियों में तीन पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। इसमें प्रथम पुरस्कार 50 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 25 लाख रुपये और तृतीय पुरस्कार 15 लाख रुपये मिलेगा। इसमें महिला एवं बाल हितैषी पंचायत पुरस्कार में पंचायत को महिलाओं के आर्थिक समाजिक उन्नयन की गतिविधियों को प्रोत्साहन, बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सभी संसाधनों से युक्त आंगनवाड़ियों, कुपोषण से मुक्ति, बेटियों और महिलाओं के कल्याण के लिए बनायी गई योजनाओं का लाभ दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed